Operation Sindoor: AIR Strike के बाद मार गिराया पाकिस्तानी JF-17, अखनूर में पायलट के साथ गिरा दुश्मन का जेट
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। पहलगाम अटैक का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है।
- Written By: मृणाल पाठक
पाकिस्तानी जेएफ-17 जेट और पायलट को मार गिराया (सोर्स- एक्स)
Operation Sindoor News: पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है। पाकिस्तान में घुसकर भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इतना ही नहीं, भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर Air Strike किया है। इस हमले में 8 लोगों की मौत और 33 घायल हुए हैं। इतना ही नहीं जम्मू और कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में भारतीय सेना द्वारा एक पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है।
जानकारी मिली है कि JF-17 जम्मू और कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में भारदा कलां में पायलट के साथ गिरा है। फिलहाल पायलट को खोजा जा रहा है। पुलिस, सेना और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद है। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान अब भारत पर भी हमला करने के फिराक में है।
No scope for any confusion now. It’s a PAF JF-17 Thunder. Look at the dark greyish radome and its size. No IAF jet uses such a radome. ( shape , colour ). pic.twitter.com/kyQEzKwa2U — Arihant_Ray (@Ray70409890) May 6, 2025
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
बंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
VIDEO: India has SHOT DOWN a Pakistani JF-17 fighter jet over Kashmir, after bombing Pakistan two hours ago. This war is escalating ultra FAST.. pic.twitter.com/wOAc7nSvMs — Alex Jones (@RealAlexJones) May 6, 2025
भारत ने पाकिस्तान से लगी सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया है। भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पूरे पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। भारतीय एयर फोर्स ने बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के कैंप और आतंकी मसूद अजहर के ठिकानों को निशाना बनाया है।
भारत ने पाकिस्तान के इन जगहों पर किया हमला
- मुरीदके
- बहावलपुर
- गुलपुर
- भिम्बेर
- चक अमरू
- बाग
- कोटली
- सियालकोट
- मुजफ्फराबाद
जानकारी के लिए बता दें कि बहावलपुर में जैश का आतंकी कैंप है और मुरीदके में लश्कर के हेडक्वॉर्टर पर बम बरसाए गए हैं। सूत्रों की मानें तो मुताबिक भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी के कैंप चलाने वाले ठिकानों और कैंपो को नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया है।
मीडिया सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी और अजीत डोभाल पूरी रात ऑपरेशन सिंदूर पर नजर बनाए रहे। पीएम मोदी एयर स्ट्राइक की पल-पल की जानकारी ले रहे थे। एनएसए अजीत डोभाल भी इसकी जानकारी ले रहे थे। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
