Operation Sindoor: पीएम मोदी के ये 7 सिपहसालार…दुनियाभर में पाकिस्तान का करेंगे पर्दाफाश
Operation Sindoor: पहलगाम हमले का जवाब पाकिस्तान को बहुत भारी पड़ा है। अब पाकिस्तान की इस काली करतूत का दुनिया के सामने पर्दाफाश करने के लिए भारत 7 सांसदों के प्रतिनिधिमंडलों को यूएन देशों में भेजेगी।
- Written By: प्रिया जैस
विदेश दौरे पर जाएगा प्रतिनिधिमंडल (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और आतंकवाद को करारा जवाब दिया था। इस हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति जारी है। अब इस घटना की सच्चाई पूरी दुनिया के सामने लाने के लिए सरकार सात सर्वदलीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को यूएन भेज रही है। इस समूह में अलग-अलग पार्टी के संसद सदस्य शामिल रहेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार इन प्रतिनिधिमंडलों के 21 से 24 मई के बीच रवाना होने की संभावना है। ये दौरा 10 दिनों तक चलने की उम्मीद है। अपने दौरे के दौरान ये सांसद दुनिया के सामने पाकिस्तान का असली चेहरा उजागर करेंगे। इन सांसदों के साथ सीनियर राजनयिक भी मौजूद रहेंगे। ये राजनयिक अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, जापान, यूरोपीय संघ, दक्षिण अफ्रीका और खाड़ी देशों में अपने मुद्दे रखने में मदद रहेंगे। इस लिस्ट में फ्रांस में भारत के पूर्व राजदूत जावेद अशरफ और मोहन कुमार, पूर्व विदेश सचिव एच.वी. श्रृंगला और जापान में पूर्व राजदूत सुजान चिनॉय जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
7 सांसद करेंगे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई के संदर्भ में, सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस चाहती थी बंगाल पाकिस्तान जाए’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
आंगनवाड़ियों के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने का अभियान शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली जिम्मेदारी
धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
In the context of Operation Sindoor and India’s continued fight against cross-border terrorism, seven All-Party Delegations are set to visit key partner countries, including members of the UN Security Council later this month. The following Members of Parliament will lead the… pic.twitter.com/VGCGXPlLn5 — ANI (@ANI) May 17, 2025
ये सांसद करेंगे प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व
1) शशि थरूर, कांग्रेस
2) रविशंकर प्रसाद, भाजपा
3) संजय कुमार झा, जेडीयू
4) बैजयंत पांडा, भाजपा
5) कनिमोझी करुणानिधि, डीएमके
6) सुप्रिया सुले, एनसीपी
7) श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिवसेना
पाकिस्तान ने मार गिराया था भारत का ‘राफेल’! फिर भी ऐसे गच्चा खा गई पाक आर्मी
इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रवक्ता शशि थरूर को सौंपी गई है। इसके अलावा भाजपा से रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, जेडीयू से संजय कुमार झा, डीएमके से कनिमोझी करुणानिधी को चुना गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की बेटी और एनसीपी से सांसद सुप्रिया सुले भी शामिल है। महाराष्ट्र से इन दोनों सांसदों को प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है।
