Operation Sindoor: SCALP मिसाइल से आतंकी ठिकाने तबाह, राफेल का भी हुआ इस्तेमाल
भारत ने आज पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। इस दौरान सेना ने हाफिज सईद के ठिकाने पर राफेल से स्कैल्प मिसाइल से हमला किया। एयरफोर्स के दसॉल्ट राफेल जेट्स ने SCALP-EG मिसाइल की मदद से इन टार्गेट्स को निशाना बनाया है।
- Written By: आकाश मसने
राफेल से स्कैल्प मिसाइल से हमला किया गया (सोर्स: सोशल मीडिया)
Operation Sindoor: भारत ने आज आधी रात के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘आपरेशन सिंदूर’ चलाया। भारतीय सेना ने बताया कि भारत ने उन आतंकी ढांचों को निशाना बनाया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें अंजाम दिया गया। आज पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला करते हुए भारतीय सरकार ने पहलगाम हमले के सभी निर्दोषों की जान का बदला ले लिया है।
इस दौरान सेना ने हाफिज सईद के ठिकाने पर राफेल से स्कैल्प मिसाइल से हमला किया। आइए जानते है क्या है ये ‘स्कैल्प मिसाइल’ जिसका इस्तेमाल इस हमले में किया गया।
क्या है SCALP मिसाइल?
आपको बता दें कि SCALP मिसाइल फ्रांस और यूके द्वारा बनाई गई एक मिसाइल है जो एक लंबी दूरी की हवा से लॉन्च की जाने वाली क्रूज मिसाइल है। इसका पूरा नाम स्ट्राइक एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल है। इस मिसाइल को यूके में स्टॉर्म शैडो तो फ्रांस में SCALP-EG के नाम से जाना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
IAF Recruitment 2026: एयरमैन ग्रुप ‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट और अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, 26 जुलाई तक करें आवेदन
Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट! 25% नहीं, अब ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट, सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव
हाईटेक होगी सेना: कामिकाजे ड्रोन, मिसाइलें, एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत 52 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मिली मंजूरी
इंडियन एयरफोर्स के दसॉल्ट राफेल जेट्स ने SCALP-EG मिसाइल की मदद से इन टार्गेट्स को निशाना बनाया है। दरअसल ये दोनों एक ही मिसाइल हैं, इसमें सिर्फ सॉफ्टवेयर और इंटरफेस का फर्क है। आपको बता दें कि इस मिसाइल एक सेफ डिस्टेंस से एयरबेस और बंकर जैसे टार्गेट पर बिल्कुल सटीक हमला करने के लिए बनाया गया है।
भारत ने SCALP मिसाइल को दसॉल्ट राफेल लड़ाकू विमानों के साथ खरीदा
एयरफोर्स के दसॉल्ट राफेल जेट्स ने SCALP-EG मिसाइल की मदद से इन टार्गेट्स को निशाना बनाया है। SCALP-EG (स्टॉर्म शैडो) एक लंबी दूरी की एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल है। इसे मूल रूप से फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा संयुक्त रूप से बनाया है, और भारत ने इसे दसॉल्ट राफेल लड़ाकू विमानों के साथ खरीदा है।
