अविश्वास प्रस्ताव के बाद बदले ओम बिरला के सुर! लगा दी मोदी के दो मंत्रियों की क्लास, पूरी कहानी कर देगी हैरान
Parliament Budget Session: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार के मंत्री पर नाराज होते हुए दिखाई दिए। क्योंकि लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री मौजूद नहीं थे।
- Written By: अभिषेक सिंह
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (डिजाइन फोटो)
Om Birla Angry on Minister: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार के मंत्री पर नाराज होते हुए दिखाई दिए। लोकसभा में प्रश्नकाल का समय चल रहा था लेकिन उस दौरान केंद्रीय मंत्री मौजूद नहीं थे। जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सहयोगी मंत्री से सवाल पूछ दिया कि आखिर मंत्री जी कहां है?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सवाल पर सहयोगी मंत्री ने कहा कि वे एक मीटिंग अटेंड कर रहे हैं। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला का अंदाज और तीखा हो गया। उन्होंने साफ तौर पर सहयोगी मंत्री से कहा कि मीटिंग नहीं, प्रश्नकाल महत्वपूर्ण है। वह किस केंद्रीय मंत्री पर नाराज हुए इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में कुछ दिन पहले ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसमें उनपर पक्षपात करने का आरोप लगाया गया था और कहा गया था। कहा गया था कि वह विपक्ष की बात को नहीं सुनते हैं और कम समय में ही टोक देते हैं। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया था।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप
West Bengal Politics: 19 जून को आएगा असली TMC पर फैसला, लोकसभा अध्यक्ष ने अभिषेक बनर्जी को भेजा बुलावा
TMC सांसदों का NCPI में विलय या दलबदल कानून का मजाक? सुप्रीम कोर्ट के नियमों के बीच खड़ा हुआ बड़ा विवाद
TMC का गेम ओवर! बागी सांसदों का NCPI में विलय का ऐलान, NDA को देंगे समर्थन; जुलाई में तृणमूल पर करेंगे दावा
बीते कल भी लगाई थी मंत्री की क्लास
बीते कल यानी 17 मार्च को भी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अपने ही मंत्री पर गरमा गए थे। मंगलवार को उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों से छोटा प्रश्न और मंत्री से छोटा जवाब देने का निर्देश दिया। तब भी लोकसभा अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री को आड़े हाथों लिया था।
किस मंत्री पर नाराज हुए थे बिरला?
दरअसल, हुआ ये था कि प्रश्नकाल में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा टीडीपी के सांसद जीएम हरीश बालयोगी के एक पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। जवाब देते हुए वह कुछ लंबा बोलने लगे। जिस पर स्पीकर ओम बिरला थोड़े नाराज हो गए और निर्देश देते हुए कहा कि आप भाषण क्यों दे रहे हैं? जवाब दीजिए।
यह भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका गांधी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, बैठक का वीडियो आया सामने, जानें क्या हुई बात?
इसके कुछ ही देर बाद बाद जब बीएम वर्मा दूसरे पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे तब भी स्पीकर ने कहा कि आपलोग संक्षिप्त में जवाब नहीं दे सकते हैं क्या? उन्होंने कहा कि मैंने कितनी बार सदन से यह आग्रह किया है लेकिन आप लोग हर बार विस्तृत जवाब देते हो। कोई सदस्य जितना पूछें उतना ही जवाब दो।
