प्राण जाय…पर फर्ज न जाए! भूकंप के बीच बच्चों को बचाती दिखीं नर्स, सामने आया दिल छू लेने वाला VIDEO
Assam Earthquake: असम में आए भूकंप से स्थानीय लोगों की घबराहट और डर का आलम देखने मिला। जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा भी किया है। इसी कड़ी में इस बीच एक अस्पताल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
भूकंप के बीच बच्चों को बचाती दिखीं नर्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Earthquake Viral Video: पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम में रविवार को 5.8 की तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। जिसने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी। भूकंप का केंद्र उदलगुरी जिले में था और झटके इतनी तेज़ थे कि उत्तर बंगाल और पड़ोसी भूटान तक महसूस किए गए।
इस भूकंप में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लेकिन स्थानीय लोगों की घबराहट और डर का आलम देखने मिला। जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा भी किया है। इसी कड़ी में इस बीच एक अस्पताल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
जान से बढ़कर निकला फर्ज
एक व्यक्ति ने अस्पताल की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि नागांव स्थित अस्पताल की दीवारें हिल रही थीं, लेकिन एनआईसीयू वार्ड में मौजूद दो नर्सों ने हिम्मत दिखाते हुए नवजात शिशुओं की रक्षा की। भूकंप के दौरान दोनों नर्सों ने अपनी ड्यूटी निभाई और शिशुओं को सुरक्षित रखा।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
हैवानियत से भरा वीडियो वायरल: कुत्ते के गले में ईंट बांधकर नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Viral Video: ट्रेन में महिला ने सीट के नीचे फेंका कूड़ा, वहीं धो लिए हाथ; वीडियो देख भड़के लोग
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Just a few hours ago, Assam trembled under the force of a 5.9 magnitude earthquake. At my brother’s hospital — Aditya Hospital, Nagaon , Assam — amidst the shaking walls and fearful cries, two young nurses stood tall like true. @aajtak @republic @Republic_Bharat @ANI @PTI_News pic.twitter.com/ENNCSmxm3G — Amar Nath (@amarjyoti75) September 14, 2025
आम तौर पर ऐसी तस्वीरें नहीं देखने को मिलती हैं। क्योंकि जब ऐसी किसी आपदा या जान जोखिम की बात सामने आती है तो लोग सबसे पहले अपने प्राणों की रक्षा के लिए प्रयासरत हो जाते हैं। लेकिन इस वीडियो में आप साफ देख सकतें हैं कि नर्सों ने अपनी जान बचाने से ज्यादा फर्ज को जरूरी समझा है।
लोगों ने साझा किया अनुभव
भूकंप के झटके के बाद असमवासियों ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया। लोगों ने बताया कि झटके महसूस होते ही सभी दहशत से भर गए। लोग इमारतों और मकानों से निकल पार्कों और मैदानों का रुख करने लगे। हालांकि कुछ सेकेंड्स में धरती हिलने के बाद शांत हो गई। वहीं, अब तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में टला अहमदाबाद जैसा हादसा! दौड़ लगाने के बाद नहीं उड़ सका विमान, सांसत में थी डिंपल की जान
पहले भी आया था 3.2 का भूकंप
इससे कुछ दिन ही पहले असम के सोनितपुर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। असम का यह इलाका भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यह पूर्वी हिमालय पर्वत श्रृंखला में यूरेशियन और सुंडा प्लेटों के टकराव बिंदु पर स्थित है। यही वजह है कि यहां के लोगों में दहशत देखने को मिल रही है।
