Breaking News: भयावह भूकंप से दहला असम, बंगाल तक महसूस हुए झटके, दहशत के साये में नॉर्थ-ईस्ट!

Earthquake in North East: पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। असम सरकार के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कुछ इलाकों में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
breaking-earthquake-hits-assam-tremors-felt-in-bengal-northeast
भयावह भूकंप से दहला असम (सांकेतिक तस्वीर)
Updated on

Earthquake in Assam: पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। असम सरकार के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कुछ इलाकों में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप शाम करीब 4:41 बजे आया।

इसका केंद्र असम के उदलगुरी ज़िले में था। भूकंप की तीव्रता इतनी थी कि इसके झटके पड़ोसी देशों यानी चीन, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान तक महसूस किए गए। इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के अन्य राज्यों के बाशिंदों में भी दहशत फैल गई है।

लोगों ने साझा किया अनुभव

भूकंप के झटके के बाद असमवासियों ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया। लोगों ने बताया कि झटके महसूस होते ही सभी दहशत से भर गए। लोग इमारतों और मकानों से निकल पार्कों और मैदानों का रुख करने लगे। हालांकि कुछ सेकेंड्स में धरती हिलने के बाद शांत हो गई। वहीं, अब तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

सोनितपुर में भी आया था भूकंप

कुछ दिन पहले ही असम के सोनितपुर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। असम का यह इलाका भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यह पूर्वी हिमालय पर्वत श्रृंखला में यूरेशियन और सुंडा प्लेटों के टकराव बिंदु पर स्थित है।

सुबह-सुबह कांप उठा था लद्दाख

लद्दाख के लेह में रविवार सुबह अचानक धरती हिली। सुबह 8.24 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई। भूकंप की गहराई ज़मीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राहत की बात यह रही कि भूकंप का असर सीमित क्षेत्र तक ही सीमित रहा।

Navbharat Live
navbharatlive.com