Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

4 जून के ग्रह नक्षत्रों को लेकर न्यूमरोलॉजी की गणना, किसकी बनेगी सरकार!

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म कुंडली को अगर देख रहे हैं 17 सितंबर, 1950 को हुआ है। शनि की दृष्टि से निश्चित नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद प्राप्त करेंगे। राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ है। इनकी कुंडली में प्रोग्रेसिव ग्रह बैठे हैं, लेकिन मोदी की चार्ट की अपेक्षा कम प्रभावित हैं। गोचर की ग्रह भी सहयोग नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस को पूर्ण जनाधार मिलना संभव नहीं है। यहां तक हो सकता है कि राहुल गांधी विपक्ष में बैठने की योग्य सीटें मिल सकती है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jun 02, 2024 | 05:39 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
मुंबई: अंक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2024 के स्वामी 8 हैं। 2024 का जोड़ 6 है और भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 है, जिसका जोड़ 1 है। 8 शनि का और 1 सूर्य का है। यहां सूर्य राजा है और शनि न्यायकर्ता। कांग्रेस पार्टी का 28 दिसंबर 1885 को स्थापना हुई थी। इसका जोड़ 8 आता है. 8 अंक शनि का अंक है जोकि 2024 का स्वामी है। वर्तमान में अंकों की स्थिति भाजपा के फेवर में ज्यादा है। मोदी का मूलांक 8, वर्ष 2024 का स्वामी अंक 8 है। वर्ष का राजा मंगल है, जोकि मोदी के लग्न में स्थित है और बुध का कुंडली में प्रबल योग है जीत की ओर इशारा करता है। परंतु कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का अंक भी बहुत स्ट्रांग है। वर्तमान में 4 और 8 अंक का खासा महत्व है। 4 राहु का और 8 अंक शनि का है। इससे यह पता चलता है कि मोदी जीत तो जाएंगे, लेकिन उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में भाजपा को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
4 जून के ग्रह नक्षत्रों की स्थिति
4 जून 2024 मंगलवार के दिन आकाश में मेष राशि का उदय होगा। जिसके स्वामी मंगल है। बुध गुरु, शुक्र और सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे। मेष में मंगल और चंद्र की युति रहेगी और कुंभ में शनि, मीन में राहु एवं कन्या में केतु विराजमान रहेंगे। इस दिन मंगल का जोर रहेगा। यानी जिस भी पार्टी के नेता की कुंडली में मंगल स्ट्रॉंग रहेगा, वही बाजी मारेगा। हिंदू नववर्ष का 2081 का राजा भी मंगल है।
अंक ज्योतिष के आधार पर देश का स्वामी शनिदेव
अंक ज्योतिष के आधार पर देखे तो 2024 में देश का स्वामी शनिदेव है, जो हर प्रकार से न्याय दिलाते हैं। लोकसभा चुनाव में अनेक पार्टियों चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें मुख्य दो घटक एनडीए और इंडिया एयरलाइंस के बीच है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म कुंडली को अगर देख रहे हैं 17 सितंबर, 1950 को हुआ है। शनि की दृष्टि से निश्चित नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद प्राप्त करेंगे। हिंदू धर्म शास्त्र में संवत्सर का महत्व है। वर्तमान संवत्सर के राजा मंगल और मंत्री शनि देव है। इस कारण शनि एवं मंगल देव का प्रभाव अधिक रहेगा।
कांग्रेस के सीटों में बढ़ोतरी की संभावना
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ है। इनकी कुंडली में प्रोग्रेसिव ग्रह बैठे हैं, लेकिन मोदी की चार्ट की अपेक्षा कम प्रभावित हैं। गोचर की ग्रह भी सहयोग नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस को पूर्ण जनाधार मिलना संभव नहीं है। यहां तक हो सकता है कि राहुल गांधी विपक्ष में बैठने की योग्य सीटें मिल सकती है और पिछली बार की तुलना में लोकसभा की अधिक सीटें जीतने की संभावना अधिक दिख रही है।
4 जून को ग्रहों की स्थिति
4 जून, मंगलवार के दिन आकाश में मेष राशि उदित रहेगी। जिसके स्वामी मंगल ग्रह है। इस दिन वृषभ राशि  में चतुर्ग्रही योग भी रहेगा। इस दिन बुध गुरु, शुक्र और सूर्य वृषभ राशि में स्थित रहेंगे। इस दिन लक्ष्मी योग के साथ ही रूचक योग भी रहेगा। मेष राशि में मंगल और चंद्र की युति रहेगी और कुंभ में शनि स्थित रहेगा। मीन में राहु एवं कन्या में केतु ग्रह विराजमान रहेंगे। इस दिन मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहेगा। हिंदू नववर्ष का 2081 का राजा भी मंगल है। इस दिन रूचक योग योग होने के कारण नरेंद्र मोदी को विशेष लाभ की स्थिति बन रही है।

Numerology calculation for june 4 lok sabha election 2024 result

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2024 | 05:38 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

सदियों की वेदना को विराम…धर्म ध्वज फहराने के PM मोदी का भावुक संदेश, बोले- आज दुनिया राममय हो गई

2

Video: रक्षा मंत्री Rajnath Singh के सिंध वाले बयान से भड़का विपक्ष, कश्मीर पर दागे सवाल!

3

Sambhajinagar में रिक्शा चालान मुहिम, 797 चालान, ₹9.66 लाख जुर्माना व 27 वाहन जब्त

4

रिपोर्ट: भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर बाजार 2030 तक ₹25 लाख करोड़ का होगा! मिला दोगुना रिटर्न

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.