Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवंबर 2025 में छुट्टियों की भरमार! 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, स्कूलों में भी 9 दिन तक छुट्टी

Holidays in November: नवंबर में कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इस महीने काफी सहूलियत होने वाली है। पूरे महीने में कई दिन की छुट्टियां हैं। अगर बैंक का कुछ काम है तो उसे भी निपटा लें।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 31, 2025 | 08:59 PM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Public Holiday in November: नवंबर 2025 में कुल 11 दिन बैंकिंग सेवाएं ऑफलाइन ठप रहेंगी, जबकि स्कूलों में भी 9 दिन तक छुट्टी रहेगी। अगर आप बैंक या स्कूल से जुड़ा कोई काम प्लान कर रहे हैं, तो ब्रांच जाने से पहले अपने शहर की हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें।

अक्टूबर में गणेश उत्सव, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के समापन के साथ ही अब नवंबर 2025 की शुरुआत हो रही है। साल का 11वां महीना बैंक और स्कूल दोनों के लिए छुट्टियों से भरा है। बैंकों में कुल 11 दिन और स्कूलों में 9 दिन काम नहीं होगा। हालांकि, बैंक बंद होने पर भी आप यूपीआई और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

नवंबर 2025: बैंकिंग और स्कूल अवकाश की पूरी लिस्ट

नवंबर 2025 में कुल 11 दिन बैंकिंग सेवाएं ऑफलाइन (शाखाओं में) बंद रहेंगी। इनमें रविवार (5 दिन), दूसरे (1 दिन) और चौथे शनिवार (1 दिन) के चलते देशभर में 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, स्थानीय महत्व और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण 4 दिन कुछ खास हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नवंबर महीने में 5 प्रमुख राज्यवार छुट्टियां तय की हैं। भारत में बैंक छुट्टियां राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय पर्वों के आधार पर हर राज्य में अलग-अलग होती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

प्रतियोगी परीक्षा से चुने जाएंगे अंतरिक्ष के सितारे, जि.प. विद्यार्थिय को मिलेगा ISRO भ्रमण का सुनहर

‘मैं आयुक्त बनूंगा’ उपक्रम में बच्चों को मिला प्रशासन का अनुभव, आयुक्त ने किया प्रेरित

जालना में कर वसूली अभियान, जिलाधिकारी ने 100% लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश; 50% ब्याज में भी छूट

लाखांदूर-पवनी के किसानों के लिए राहत, गोसीखुर्द परियोजना से ग्रीष्मकालीन फसलों के लिए पानी छोड़ा गया

क्षेत्रीय पर्वों के कारण कब बंद रहेंगे बैंक

नवंबर में क्षेत्रीय पर्वों के कारण इन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे:
• 1 नवंबर (शनिवार): इस दिन कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। इसी दिन देहरादून में इगास-बगवाल यानी बूढ़ी दीवाली का पारंपरिक त्योहार भी मनाया जाएगा, जिसके कारण वहां भी बैंक बंद रहेंगे।
• 5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और राहास पूर्णिमा जैसे त्योहार मनाए जाने के कारण देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इस अवसर पर नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, और श्रीनगर समेत कई शहरों में बैंकिंग शाखाएं बंद रहेंगी।
• 6 नवंबर (गुरुवार): शिलांग में प्रसिद्ध नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
• 7 नवंबर (शुक्रवार): शिलांग में गारो जनजाति के पारंपरिक पर्व वांगला फेस्टिवल के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे।

चुनाव के कारण बैंकों के कामकाज पर असर

नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के 2 फेज में मतदान (6 नवंबर और 11 नवंबर) होने हैं। वोटिंग के दिन चुनावी विधानसभा क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे। साथ ही, देश के 7 राज्यों की 8 सीटों के लिए 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के कारण भी इन इलाकों में बैंकों के कामकाज ठप रहेंगे। 14 नवंबर को वोटों की गिनती के दिन भी बैंक से जुड़े कामकाज ठप रह सकते हैं।

स्कूलों में 9 दिन रहेगी मौज

नवंबर 2025 में स्कूल के बच्चों को भी छुट्टियों का भरपूर मौका मिलेगा, क्योंकि इस महीने कुल 9 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टियां रहेगी।
• 1 नवंबर (शनिवार): हरियाणा में राज्य दिवस के कारण स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे।
• 2 नवंबर: यह रविवार है, जिस वजह से देशभर के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
• 5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक देव जयंती के मौके पर देश के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
• वीकेंड अवकाश: 9 नवंबर, 16 नवंबर, 23 नवंबर और 30 नवंबर को भी रविवार रहेगा, जिससे बच्चों की छुट्टी रहेगी।
• 25 नवंबर (मंगलवार): गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ें: MP: क्रेन में फंसे सांसद जी…तो कर्मचारी को जड़ दिया थप्पड़, कांग्रेस ने बताया अहंकारी, VIDEO वायरल

बैंक बंद होने पर इन विकल्पों का करें इस्तेमाल

बैंक बंद रहने के दौरान आप अपने जरूरी काम जैसे चेक बुक ऑर्डर करना, बिल पेमेंट, मनी ट्रांसफर, और टिकट बुकिंग निपटाने के लिए यूपीआई (UPI), आईएमपीएस (IMPS), नेट बैंकिंग (Net Banking), और मोबाइल ऐप जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिजिटल मोड में बैंकिंग सेवाओं में कोई रुकावट नहीं होगी।

November 2025 holidays list banks will be closed for 11 days schools will be closed for 9 days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2025 | 08:59 PM

Topics:  

  • Latest Hindi News
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.