Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गाजीपुर कुक्कुट बाजार के सभी नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं होने की पुष्टि

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 14, 2021 | 12:11 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नयी दिल्ली. एशिया के सबसे बड़े गाजीपुर कुक्कुट बाजार (Ghazipur Poultry Market) से लिए गए सभी 100 नमूनों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) नहीं होने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये परिणाम आए हैं। कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर के बाहर से लाए जाने वाले प्रसंस्कृत एवं पैकेटबंद ‘चिकन’ की बिक्री पर रोक लगा दी थी।

सरकार ने एहतियात के ताौर पर 10 दिन के लिए पोल्ट्री बाजार भी बंद कर दिया था। पशुपालन इकाई के वरिष्ठ अधिकारी राकेश सिंह ने कहा, ‘‘बुधवार को 104 नमूनों के परिणाम आए। इनमें 100 नमूने गाजीपुर मंडी में 35 पोल्ट्री पक्षियों के थे। सभी नमूनों के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।” उन्होंने कहा, ‘‘इसका अर्थ यह हुआ कि दिल्ली में पोल्ट्री पक्षियों में एवियन इंफ्लूएंजा नहीं फैला है।” सिंह ने बताया कि इसके अलावा, बगुलों के चार नमूने हस्तसाल पार्क से लिए गए थे और इनमें संक्रमण की पुष्टि होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि ये नमूने जांच के लिए जालंधर स्थित प्रयोगशाला से भोपाल भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने दुकानों और रेस्तरां के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत ‘चिकन’ बेचने तथा रखने पर बुधवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। अधिकारियों ने पहले कहा था कि कि मयूर विहार फेज-3, संजय झील और द्वारका सेक्टर नौ से लिए गए 10 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। संजय झील में सोमवार को बत्तखों को मारा गया, जहां कई बत्तखें मृत पाई गई थीं। 

 

Not confirmed bird flu in all samples of ghazipur poultry market

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2021 | 12:11 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai: आईटीआई से लेकर एमएसएमई तक, युवाओं को मिलेगा रोजगार का रास्ता

2

National Lok Adalat में बड़ी सफलता, 1 दिन में 13 हजार मामलों का निपटारा, 8.07 करोड़ रुपये की वसूली

3

उड़ानें आज होंगी देर, एयरपोर्ट जाने से पहले पढ़ लें इंडिगो और स्पाइसजेट की एडवाइजरी

4

किसने कराया, कैसे हुआ…पहलगाम आतंकी हमले की साजिश का होगा पर्दाफाश, NIA दाखिल करने जा रही चार्जशीट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.