- Hindi News »
- India »
- No Evidence Against Minister Priyank Kharge In Contractor Suicide Case Chief Minister Siddaramaiah Said
मंत्री प्रियांक खरगे के खिलाफ नहीं है कोई सबूत, ठेकेदार की आत्महत्या मामले में CM सिद्दारमैया का बड़ा बयान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि ठेकेदार आत्महत्या मामले में प्रियांक खरगे के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
- Written By: आंचल लोखंडे

प्रियांक खरगे के खिलाफ कोई सबूत नहीं। (सौजन्य: सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: मंत्री प्रियांक खरगे के नाम से जुड़े ठेकेदार आत्महत्या मामले को लेकर अब नई बयानबाजी सामने आ रही है। इस मामले में घिरे मंत्री प्रियांक खरगे को शायद इस बयानबाजी से फिलहाल राहत मिल सकती है। लेकिन सीआईडी की पूरी जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा। जी हां, यह केस सीआईडी को सौंपा गया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बुधवार को कहा कि ठेकेदार आत्महत्या मामले में प्रियांक खरगे के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या मामले की जांच आपराधिक जांच विभाग यानी सीआईडी को सौंपी गई है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। सिद्दारमैया ने यहां पत्रकारों से कहा, “प्रियांक खरगे का नाम इसमें नहीं है। उनकी इसमें कोई भूमिका नहीं है। उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। फिर भी उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा जा रहा है। उन्हें इस्तीफा क्यों देना चाहिए?”
उठ रही है प्रियांक खरगे के इस्तीफे की मांग
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी भाजपा कांग्रेस सरकार पर दबाव बना रही है और बीदर जिले में ठेकेदार सचिन पंचाल की आत्महत्या के मामले में प्रियांक खरगे के इस्तीफे की मांग कर रही है। पंचाल ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि राजू कपनूर ने उससे एक करोड़ रुपये की मांग की, हालांकि कपनूर ने आरोपों से इनकार कर दिया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कपनूर ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री खरगे के करीबी सहयोगी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Dating App पर हुआ प्यार, फिर लुट गया भरोसा, बेंगलुरु में शख्स से ₹1.29 करोड़ की ठगी
क्या है मुंबई-बेंगलुरु इस्कॉन मंदिर विवाद, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
बेंगलुरु : सिलेंडर ब्लास्ट ने ली 8 साल के मासूम की जान, 12 लोग गंभीर रूप से घायल, अचानक गिरी छत..
पार्टनर के साथ बेंगलुरु की इन जगहों पर करें रोड ट्रिप, नजारे देख हो जाएंगे दीवाने
सुसाइड नोट में प्रियांक खरगे का नाम नहीं
सिद्दारमैया से जब पूछा गया कि पिछली भाजपा सरकार में एस. ईश्वरप्पा पर एक ठेकेदार द्वारा 40 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाए जाने के बाद मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था, जिस पर उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में ईश्वरप्पा का नाम था। मुख्यमंत्री ने कहा, “क्या सुसाइड नोट में प्रियांक खरगे का नाम है? उनका नाम कहीं नहीं है। मंत्री ने कहा है कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।”
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सीआईडी करेगी मामले की जांच
उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले को सीआईडी को सौंप दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। सिद्दारमैया ने कहा, “एक बार रिपोर्ट आ जाने दीजिये, जिसके बाद हम देखेंगे कि प्रियांक खरगे ने कुछ गलत किया है या नहीं। अभी तक कोई सबूत नहीं है, कोई दस्तावेज नहीं है और कहीं भी उनके नाम का उल्लेख नहीं है।” भाजपा द्वारा मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई से कराने की मांग पर मुख्यमंत्री ने जानना चाहा कि क्या विपक्षी दल को राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी, तो उन्होंने एक भी मामला सीबीआई को नहीं सौंपा। उन्होंने पूछा कि क्या अब भाजपा को ऐसी मांग का नैतिक अधिकार है?
(एजेंसी इनपुट के साथ)
No evidence against minister priyank kharge in contractor suicide case chief minister siddaramaiah said
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र बनेगा ‘संपन्न ऊर्जा’ राष्ट्र का आधार, 6.5 लाख करोड़ के निवेश से बनेगी 25 हजार मेगावाट अणुऊर्जा
May 19, 2026 | 08:49 PMवाराणसी की गलियों का वो गहरा राज, जहां सदियों से छुपे हैं ये चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर!
May 19, 2026 | 08:48 PMDIG ऑफिस पहुंची थीं सपा सांसद इकरा हसन, तभी पुलिस ने हिरासत में लिया; आखिर क्या है पूरा मामला?
May 19, 2026 | 08:42 PMभोपाल की मंडियों में रेड, प्रशासन ने जब्त किया फलों को पकाने वाला रिपनर, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
May 19, 2026 | 08:32 PMबढ़ते तापमान से महाराष्ट्र में गहराया जल संकट, 15 जिलों के गांवों और बस्तियों में पहुंचे 706 टैंकर
May 19, 2026 | 08:24 PMमालाड में 18.30 मीटर डीपी रोड बाधा मुक्त, परियोजना प्रभावितों को मिले वैकल्पिक घर
May 19, 2026 | 08:14 PMइंदौर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, नशे की बड़ी खेप बरामद; 1 करोड़ की MD और कट्टे के साथ 5 गिरफ्तार
May 19, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














