‘नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग’, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रक्रिया; जानें क्या कहा?
Nitish Kumar: बिहार में सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। करीब दो दशकों तक बिहार की राजनीति में एकक्षत्र राज करने वाले नीतीश अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।
- Written By: मनोज आर्या
सम्राट चौधरी के साथ नीतीश कुमार, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nitish Kumar First Reaction After Resignation: बिहार में लंबे समय से जारी सियासी उठापटक मंगलवार को और तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद उन्होंने पहली प्रकिया दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई सरकार के साथ मेरा पूरा सहयोग है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नीतीश कुमार ने लिखा कि आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं।
हमने सभी तबकों का विकास किया
नीतीश कुमार ने पोस्ट में आगे लिखा कि सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Bihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो,… — Nitish Kumar (@NitishKumar) April 14, 2026
इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पांच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केंद्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
यह भी पढ़ें: Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार के नए सीएम के नाम का ऐलान जल्द
हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा शुभकामनाएं देता हूं।
