‘मेरा दिमाग 200 करोड़ का, धोखाधड़ी से नहीं कमाता’, E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने सरकार की Ethanol पहल से व्यक्तिगत लाभ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे ईमानदारी से कमाते हैं और दावा किया कि उनकी बुद्धि 200 करोड़ रुपये प्रति माह की है।
- Written By: सौरभ शर्मा
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (फोटो- सोशल मीडिया)
Nitin Gadkari on Ethanol Controversy: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे तमाम तरह के आरोपों और विवादों के बाद इसके व्यक्तिगत लाभ के आरोपों पर जोरदार पलटवार किया है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि उनकी बुद्धि हर महीने 200 करोड़ रुपये कमाने वाली है और वह ईमानदारी से कमाना जानते हैं। गडकरी ने साफ किया कि वह अपने बेटों को बिजनेस के नए आइडिया जरूर देते हैं, लेकिन कभी धोखाधड़ी का सहारा नहीं लेते और न ही लेने देते हैं।
सरकार की इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पहल को लेकर नितिन गडकरी लगातार विपक्ष और आलोचकों के निशाने पर हैं। उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि इस नीति से उन कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, जिनका संचालन उनके बेटे करते हैं। इन्हीं आरोपों के जवाब में गडकरी ने अपनी वित्तीय स्थिति और व्यावसायिक समझ का खुलासा करते हुए कहा कि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उनका यह बयान उन तमाम अटकलों को खारिज करने की एक कोशिश है, जिसमें उन्हें इथेनॉल नीति से व्यक्तिगत लाभ होने की बात कही जा रही।
बेटों को देता हूं बिजनेस का मार्गदर्शन
नितिन गडकरी ने अपने बेटों के व्यापार में शामिल होने के आरोपों पर खुलकर बात की। उन्होंने सीधे तौर पर विवाद का जिक्र किए बिना बताया कि वह अपने बेटों को सिर्फ नए और वैध व्यापार के लिए मार्गदर्शन देते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “हाल ही में मेरे बेटे ने ईरान से 800 कंटेनर सेब आयात किए और भारत से 1,000 कंटेनर केले निर्यात किए। वह आयात-निर्यात का काम करता है।” उन्होंने आगे कहा, “मेरी अपनी चीनी मिल, डिस्टिलरी और पावर प्लांट भी है, मैं कृषि में कोई भी प्रयोग निजी लाभ के लिए नहीं कर रहा हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा रेल यात्रियों की बढ़ी उम्मीदें: पूर्व सांसद तडस ने गडकरी को सौंपा निवेदन, रुकी ट्रेनों के ठहराव की मांग
नागपुर को SNG प्रोजेक्ट का हब बनाने की पहल, नितिन गडकरी ने CIL-BPCL को दिए सकारात्मक विचार के निर्देश
पेट्रोल-डीजल का खर्च होगा कम, Nitin Gadkari का बड़ा प्लान, 100% एथेनॉल से चलेगा भारत?
बल्लारपुर सागौन से सजेगा नागपुर का नया टाउन हॉल, मंत्री नितिन गडकरी से मंजूरी बाकी
यह भी पढ़ें: ’15 सीटें दो नहीं तो 100 खोने को तैयार रहो’, NDA में सीट बंटवारे से पहले मांझी की बड़ी डिमांड
आलोचना ‘पेड’ और राजनीति से प्रेरित
गडकरी ने स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने नागपुर के सब्जी विक्रेताओं को फल मॉल स्थापित करने की सलाह देने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी पहल से किसानों और व्यापारियों को सीधे बिक्री का मौका मिलता है। उन्होंने दोहराया, “मेरी कमाई काफी है। मेरे दिमाग की कीमत 200 करोड़ प्रति माह है।” उन्होंने कहा कि उनके व्यावसायिक सुझाव मुनाफे से नहीं, बल्कि विकास की सोच से प्रेरित होते हैं। नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल पर हो रही आलोचना को एक “पेड” और “राजनीति से प्रेरित” सोशल मीडिया अभियान करार दिया और जोर देकर कहा कि यह ईंधन पूरी तरह सुरक्षित और देश के हित में है।
