- Hindi News »
- Bihar »
- Manjhi Demands 15 Seats Nda Bihar Assembly Election Threatens To Contest 100 Seats
’15 सीटें दो नहीं तो 100 खोने को तैयार रहो’, NDA में सीट बंटवारे से पहले मांझी की बड़ी डिमांड
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के Jitan Ram Manjhi ने कहा है इस बार उनकी पार्टी का लक्ष्य मान्यता प्राप्त करना है। इसलिए NDA से 15 सीटों की मांग करते है और यदि ऐसा नहीं होता 100 पर अकेले लडेंगे।
- Written By: सौरभ शर्मा

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी
Bihar Assembly Election NDA Seat Sharing: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले NDA में सीट बंटवारे को लेकर अब खींचतान शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने अपनी पार्टी के लिए 15 सीटों की मांग करके राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यह मांग उनकी पार्टी के अस्तित्व और सम्मान से जुड़ी है। अगर एनडीए उनकी मांग पूरी नहीं करता है, तो वे अकेले 100 सीटों पर चुनाव लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे, यदि वे ऐसा करेंगे तो फिर गठबंधन के समीकरण बिगड़ सकते है।
बोधगया में पत्रकारों से बात करते हुए मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य 2025 में एक मान्यता प्राप्त दल बनना है। इसके लिए पार्टी को कम से कम आठ सीटें जीतनी होंगी और कुल वोटों का छह प्रतिशत हिस्सा हासिल करना होगा। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब उनकी पार्टी को गठबंधन में कम से कम 15 सीटें मिलें, क्योंकि हर सीट पर जीतना संभव नहीं होता। मांझी ने इसे अपनी पार्टी के लिए “करो या मरो” की स्थिति बताया है, क्योंकि पार्टी गठन के दस साल बाद भी गैर-मान्यता प्राप्त रहना अपमानजनक है।
‘करो या मरो’ की लड़ाई
जीतनराम मांझी ने NDA में अपनी ताकत का एहसास कराते हुए कहा कि वे बिना पैसे खर्च किए भीड़ जुटा सकते हैं, जबकि अन्य दल पैसे के दम पर ऐसा करते हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए के बड़े नेता भी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं और उन्हें उम्मीद है कि सीट बंटवारे में इस पहलू पर गौर किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में उनके 10 से 15 हजार पक्के वोटर हैं, जिसके दम पर वे अकेले भी 6% वोट हासिल करने की क्षमता रखते हैं। यह बयान एनडीए नेतृत्व के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि मांझी को हल्के में कतई नहीं लिया जाए वे इस बार पूरी रणनीति सोच और समझदारी के साथ तैयारी का बिगूल फूंक रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
‘पूछते थे बिहार को क्या मिला, अब गिनते रह जाएंगे अरबों की सौगात’, विपक्ष के सवालों पर जीतन राम मांझी का पलटवार
सम्राट चौधरी ने विधानसभा में ध्वनिमत से जीता विश्वास मत, तीखी बहस के बाद विपक्ष हुआ ढेर, नए युग की हुई शुरुआत
Bihar New CM: बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी…विधानमंडल की बैठक में लगी मुहर
14 अप्रैल को होगी नीतीश कैबिनेट की आखिरी मीटिंग, पद से देंगे इस्तीफा; 15 अप्रैल को मिल सकता है नया CM
यह भी पढ़ें: नेपाल में नया सूर्योदय: PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई; सुशीला कार्की को दी बधाई
विपक्ष पर भी साधा निशाना
निवास पर पत्रकारों से बात-चीत के दौरान जीतनराम मांझी ने विपक्षी नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी की मणिपुर यात्रा पर राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल “दोगली बात” करते हैं। मांझी ने सवाल किया कि जब राहुल खुद मणिपुर गए थे तो उन्होंने क्या हासिल कर लिया? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने न केवल 8000 करोड़ का पैकेज दिया, बल्कि खराब मौसम में भी सड़क मार्ग से लोगों तक पहुंचे। वहीं, पप्पू यादव के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को उम्मीद से 40 वोट ज्यादा मिले, जो साबित करता है कि विपक्ष के नेताओं ने भी विवेक से काम लिया है।
Manjhi demands 15 seats nda bihar assembly election threatens to contest 100 seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ, LSG ने लगातार छठा मैच गंवाया, Hitmen के लौटते ही मुंबई को मिली जीत
May 05, 2026 | 07:17 AMNavabharat Nishanebaaz: आज चल रही है स्पेस एज, लेकिन राजनीति में परसेंटेज
May 05, 2026 | 07:12 AM5 राज्यों के चुनाव में महाराष्ट्र के नेताओं का दम, गडकरी-फडणवीस की रणनीति से भाजपा को बढ़त
May 05, 2026 | 07:12 AMबंगाल से महाराष्ट्र तक भाजपा की विजय लहर, फडणवीस-शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना
May 05, 2026 | 06:56 AMChandrapur Crime: भद्रावती में मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
May 05, 2026 | 06:52 AMChhatrapati Sambhajinagar: वालूज भूमि अधिग्रहण को CM की हरी झंडी, विकास कार्यों में आएगी सुपरफास्ट तेजी
May 05, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 05 मई LIVE : बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी आज प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी
May 05, 2026 | 06:45 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














