- Hindi News »
- India »
- Nirmala Sitharaman Said In Lok Sabha No Burden On The Poor They Will Get The Same As They Used To Get
महंगाई पर चर्चा: लोकसभा में बोली निर्मला सीतारमण- गरीब पर कोई भार नहीं, जैसे पहले मिलता था वैसा ही मिलेगा
- Written By: रवि शुक्ला

नई दिल्ली: देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, केवल ब्रांडेड वस्तुओं के ऊपर वैट लगाया गया है। खुले में मिलने वाली वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं है। देश का गरीब को पहले जिस तरह मिलता था आगे भी वैसे ही मिलेगा। इसी के साथ उन्होंने स्पष्ट किया है कि, किसी भी इमर्जेन्सी सेवाओं के ऊपर कोई टैक्स नहीं लगाया गया है। वित्तमंत्री ने विपक्ष पर भ्रम फ़ैलाने का आरोप भी लगाया।
वित्त मंत्री ने कहा, “हमें देखना होगा कि दुनिया में क्या हो रहा है और भारत दुनिया में क्या स्थान रखता है। विश्व ने ऐसी महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया।महामारी से बाहर आने के लिए हर कोई अपने स्तर पर काम कर रहा है, इसलिए मैं भारत के लोगों को इसका श्रेय देती हूं।”
उन्होंने कहा, “विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पिछले 2 साल में भारत को विश्व बैंक, IMF और दूसरी वैश्विक संस्थाओं द्वारा विश्व की विकास दर और भारत की विकास दर के बारे में कई बार आकलन है।”
सम्बंधित ख़बरें
बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन
‘हम खुद को शिव को सौंप रहे…’, बेटे की मौत के सदमे में मां-बाप ने महाशिवरात्रि पर दी जान
शिमगोत्सव के लिए कोंकण जाने वालों को राहत, ठाणे से 75 अतिरिक्त एसटी बसें चलेंगी
कानून के किले में दहशत: नासिक रोड में छात्रा से छेड़छाड़, सुरक्षा पर सवाल; शहर में आक्रोश
सीतारमण ने कहा, “हर बार जब उन्होंने आकलन किया है, विश्व की विकास दर उस अवधि में अनुमान से कम रही है, भारत की भी विकास दर अनुमान से कम रही है, लेकिन हर बार भारत की विकास दर सर्वाधिक रही है।”
भारत में मंदी की संभावना शून्य
वित्त मंत्री ने कहा, “अमेरिका की GDP में दूसरी तीमाही में 0.9% की गिरावट दर्ज़ की गई और पहली तिमाही में 1.6% की गिरावट दर्ज़ की गई थी। जिसे उन्होंने अनौपचारिक मंदी का नाम दिया। भारत में मंदी या मुद्रास्फीतिजनित मंदी का सवाल ही नहीं उठता।” उन्होंने आगे कहा, “ब्लूमबर्ग की सर्वे में बताया गया है कि भारत में मंदी की संभावना शून्य है।”
बैंकों का एनपीए छह साल में सबसे कम
केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, “भारत में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के सकल NPA 2022 में 6 साल में सबसे निचले स्तर 5.9% पर हैं। चीन के 4000 बैंक दिवालिया होने के कगार पर हैं परन्तु भारत में NPA कम हो रहे हैं।” उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार के प्रयासों के चलते सरकार पर कर्ज़ GDP का 56.9% है। IMF के डेटा के अनुसार भारत दूसरे देशों की तुलना में काफी अच्छी स्थिति में है जहां औसतन सरकार पर कर्ज़ GDP का 86.9% है।”
जीएसटी पांच महीने से 1.4 लाख करोड़ के पार
GST संग्रह पिछले 5 महीनों से लगातार 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। 8 इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में जून में डबल डिजिट में बढ़ोतरी हुई। जून में कोर सेक्टर में वार्षिक दर से 12.7% की बढ़ोतरी दर्ज़ की गई। भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत सकारात्मक संकेत दिखा रही है। उन्होंने कहा, “महामारी, दूसरी लहर, ओमाइक्रोन, रूस-यूक्रेन (युद्ध), आज भी चीन में सबसे बड़े आपूर्ति घटक लॉकडाउन में हैं… इसे मान्यता देनी होगी।”
राजन ने माना सरकार ने किया अच्छा काम
विपक्ष को जवाब देते हुए पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के बयान का हवाला देते हुए सीतारमण ने कहा, “शनिवार को रघुराम राजन ने कहा कि “RBI ने भारत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने, भारत को पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों की समस्याओं से बचाने के लिए अच्छा काम किया है।” उन्होंने कहा, “भारत को अपने कमजोर पड़ोसियों से अलग करते हुए, रघुराम राजन ने आगे कहा कि “नई दिल्ली कम ऋणी है”, इसे एक अच्छा संकेत।”
ज्ञात हो क, बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष मानसून सत्र के पहले दिन से चर्चा करने के मांग कर रहा था। इसको लेकर विपक्षी सांसद लगातार संसद में हंगामा कर रहे थे। जिसके कारण दो हफ्ते से सदन की कार्रवाई नहीं हो सकी।
Nirmala sitharaman said in lok sabha no burden on the poor they will get the same as they used to get
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन
Feb 17, 2026 | 10:29 AM‘हम खुद को शिव को सौंप रहे…’, बेटे की मौत के सदमे में मां-बाप ने महाशिवरात्रि पर दी जान
Feb 17, 2026 | 10:28 AMशिमगोत्सव के लिए कोंकण जाने वालों को राहत, ठाणे से 75 अतिरिक्त एसटी बसें चलेंगी
Feb 17, 2026 | 10:20 AMकानून के किले में दहशत: नासिक रोड में छात्रा से छेड़छाड़, सुरक्षा पर सवाल; शहर में आक्रोश
Feb 17, 2026 | 10:19 AMGold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, हाई से ₹1.80 लाख सस्ता हुआ सिल्वर, गोल्ड भी फिसला
Feb 17, 2026 | 10:19 AMअमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज
Feb 17, 2026 | 10:16 AMठाणे में गर्मी से पहले 555 कुओं के पुनर्जीवन का अभियान, 1 करोड़ रुपये का प्रावधान
Feb 17, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM










