

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में इत्र कारोबारियों पर लगातार हो रही आयकर विभाग की रेड को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने विधायकों और नेताओं रेड को भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार का डर बताया है। इसी के साथ उन्होंने गलत जगह पर रेड करने का आरोप लगाया है। सपा सुप्रीमो के इस आरोप पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, "जीएसटी सही जगह पर हुआ है। इसी के साथ उन्होंने सवाल किया है कि, "आखिर अखिलेश रेड से इतने डरे हुए क्यों है?"
केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, "जो लोग इस पर टिप्पणी कर रहे हैं मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि टीम गई तो वो खाली हाथ आई क्या? अगर गलत व्यक्ति के घर गए होते तो उसके घर में इतना पैसा मिलता क्या? आप किसे बचा रहे हैं? सपा प्रमुख अखिलेश यादव क्या इससे हिल गए हैं? क्या उन्हें डर लग रहा है?"
उन्होंने कहा, "आज के आयकर छापे (इत्र व्यवसायियों और एसपी एमएलसी पुष्पराज जैन और अन्य की संपत्तियों पर) भी कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर किए जा रहे हैं। आज के आईटी छापे में असंबद्ध सामग्री सामने आ रही है।"
https://twitter.com/ANI/status/1476866156929892356
निर्मला सीतारमण ने कहा, "लॉ इंफोर्सिंग एंजेसी कहीं छापा मारती है तो सूचना के आधार पर मारती है। कानपुर में इत्र कारोबारी के यहां GST की जानकारी के तहत छापा मारा गया। जिसे लेकर पिछले 2 दिनों में इतनी गलत जानकारी फैलाई गई, जिसे समझाने के लिए एक प्रेस नोट जारी किया गया।"
वित्त मंत्री ने कहा, "उन्हें (सपा प्रमुख) संगठन की व्यावसायिकता पर संदेह नहीं करना चाहिए। (जब्त) नकदी की ऊंचाई इस बात का सबूत है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां ईमानदारी से काम कर रही हैं... क्या हमें चुनाव के बाद मुहूर्त का इंतजार करना चाहिए या आज ही चोर को पकड़ना चाहिए?"
https://twitter.com/ANI/status/1476868889120100354
ज्ञात हो कि, अपने करीबियों और विधायकों पर हुए आईटी रेड को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर कन्नौज को बदनाम करने का आरोप लगाया था। आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि, पीयूष जैन पर छापे की सच्चाई के बाद BJP खुद बदनाम हुई। अपनी बदनामी बचाने के लिए सपा MLC के यहां छापे पड़े। BJP इत्र और कन्नौज को बदनाम कर रही है। हम इत्र व्यापारियों को उनका सम्मान वापस देंगे और उनके इत्र का डंका दुनिया में बजे उसमें भी मदद करेंगे।"