NIA ने जम्मू-कश्मीर समेत 5 राज्यों में की छापेमारी, आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हैं मामला
आज शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला के संगरी कॉलोनी में स्थित एक घर पर छापेमारी की। इसके अलावा एनआईए ने आतंकी गतिविधियों के सुराग के चलते जम्मू-कश्मीर के अलावा 5 राज्यों पर भी छापा मारा है।
- Written By: दीपिका पाल
एनआईए ने 5 राज्यों पर की छापेमारी (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आज शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की बड़ी छापेमारी की खबर सामने आ रही हैं जहां पर एजेंसी ने जम्मू कश्मीर समेत 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर कार्रवाई की है। दरअसल जांच एजेंसी को सूचना मिली थी कि, इन राज्यों में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन समूह की आतंकी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं जिसकी सूचना पर जांच एजेंसी ने कार्रवाई की है।
जम्मू-कश्मीर में यहां की छापेमारी
बताया जा रहा हैं कि, आज शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला के संगरी कॉलोनी में स्थित एक घर पर छापेमारी की। इसके अलावा एनआईए ने आतंकी गतिविधियों के सुराग के चलते जम्मू-कश्मीर के अलावा महाराष्ट्र, यूपी, असम और दिल्ली में सहित पांच राज्यों में 22 स्थानों पर तलाशी ली है। बताया जा रहा है कि, एनआईए ने इससे पहले भी कई आतंकी मामलों में कार्रवाई की है। जिसे आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
IPS महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए चीफ, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद संभाली थी सुरक्षा
सेना बनाम पुलिस? किश्तवाड़ में थाने पर हमले के आरोप में 40 जवानों के खिलाफ केस दर्ज
नवभारत विशेष: आतंकी खतरे से घिरी है इस बार की अमरनाथ यात्रा, बेस कैंप बने हाई सिक्योरिटी जोन
जम्मू-कश्मीर में आसमान से आफत! बांदीपोरा में बादल फटने से मचा हड़कंप, गांव में घुसा सैलाब- देखें VIDEO
#WATCH | National Investigation Agency (NIA) is conducting raids in J&K, Maharashtra, UP, Assam and Delhi in the case related to activities of the Jaish-e-Mohammed terror outfit group. (Visuals from Baramulla of Jammu and Kashmir) pic.twitter.com/AX81wphP1h — ANI (@ANI) October 5, 2024
महाराष्ट्र के इन इलाकों को छाना
बताया जा रहा हैं कि, आज शनिवार को महाराष्ट्र के कई स्थानों पर एनआईए और एटीएस की छापेमारी की गई थी इस दौरान महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर, जालना और मालेगांव में छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने जालना से 2 लोगो को ,1 व्यक्ति को छत्रपति शम्भाजी नगर और 1 को मालेगाव से हिरासत में लिया गया है। खबर मिली हैं कि, आतंकी फंडिंग को लेकर एनआईए और एटीएस का यह सबसे बड़ा एक्शन हैं जिसे लेकर पहले ही सूचना मिली थी।
