क्यों खास है नेपाल के विदेश मंत्री का 3 दिवसीय भारत दौरा? पीएम मोदी से मिलेंगे, कई समझौतों पर रहेगी नजर
Nepal Minister India Visit: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल 5 जून से 3 दिन के भारत दौरे पर हैं। यह दौरा दोनों देशों के व्यापार व राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बहुत अहम है।
- Written By: प्रिया सिंह
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Diplomatic Ties Nepal Minister India Visit: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल 5 जून से भारत के 3 दिन के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। यह महत्वपूर्ण दौरा भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के खास निमंत्रण पर हो रहा है। दोनों देशों के बीच ठंडे पड़े रिश्तों को सुधारने के लिए इस दौरे को एक बहुत बड़ा कूटनीतिक बदलाव माना जा रहा है। काठमांडू अब भारत के साथ पुरानी दूरियों को खत्म कर के फिर से अच्छे और मजबूत रिश्ते बनाना चाहता है।
भारत और नेपाल के बीच व्यापार, ऊर्जा और निवेश जैसे कई अहम मुद्दों पर औपचारिक बातचीत होगी। इससे पहले नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रमुख रवि लामिछाने ने भी भारत का दौरा किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगभग एक घंटे तक मुलाकात कर पशुपतिनाथ मंदिर की मूर्ति भेंट की थी। शिशिर खनाल की इस यात्रा से उम्मीद है कि यह अच्छे राजनीतिक माहौल को कई ठोस समझौतों में बदल देगी।
भारत और नेपाल रिश्तों में सुधार की नई उम्मीद
पिछले कुछ समय से भारत और नेपाल के संबंधों में थोड़ी खटास देखी गई थी। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से भारतीय विदेश सचिव की मुलाकात न होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई थी। हालांकि भारत सरकार ने इन सभी मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह से गलत बताया था। इस दौरे से साफ संकेत मिलता है कि नेपाल आपसी समझ को फिर से बेहतर करना चाहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ईरान ने कर दिया मोसाद वाला कारनामा! इजरायल में खड़ी की जासूसों की फौज, नेतन्याहू की नींद हराम
छात्रों के हक के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- धरने में शामिल हों देशभक्त भारतीय
PoK में प्रदर्शनकारियों की मौत पर बढ़ा तनाव, JAAC ने 23 जुलाई को बड़े आंदोलन का किया ऐलान
CJP Protest Lathicharge पर भड़के राहुल गांधी! चुप्पी पर उठाये सवाल, बोले- ‘पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें’
विशेषज्ञों का मानना है कि नेपाल के लिए भारत के साथ स्थिर संबंध बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं। आर्थिक और रणनीतिक रूप से नेपाल अपनी सुरक्षा और विकास के लिए भारत पर निर्भर है। वहीं भारत भी यह चाहता है कि नेपाल में उसकी मजबूत स्थिति हमेशा बरकरार रहे। चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत के लिए नेपाल से अच्छे रिश्ते रखना आवश्यक है।
विदेश मंत्री शिशिर खनाल की दौरे पर अहम समझौतों पर होगी नजर
इस यात्रा के दौरान दोनों देश जलविद्युत और सीमा पार संपर्क जैसे क्षेत्रों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। पहले इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम की गति थोड़ी धीमी हो गई थी जिसे अब तेज किया जाएगा। नेपाल के सूत्रों के अनुसार इस दौरे में कुछ बहुत ही अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी हो सकते हैं। शनिवार को अपनी यात्रा पूरी करने के बाद विदेश मंत्री शिशिर खनाल वापस काठमांडू लौट जाएंगे।
यह भी पढ़ें: मुजतबा खामेनेई से मिलने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप! बातचीत की इच्छा जताते हुए बोले- यह तो सम्मान की बात होगी
ऑनलाइन भंसार व्यवस्था की समस्या
नेपाल की नई ऑनलाइन भंसार व्यवस्था से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है और वे घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इस नए कस्टम सिस्टम के कारण 2500 रुपये के जुर्माने का डर भी लोगों की चिंता को काफी बढ़ा रहा है। यह सिस्टम फेल होने की वजह से भारत के बॉर्डर पर गाड़ियां घंटों तक लंबी लाइन में खड़ी रहती हैं। इस भारी अव्यवस्था का सीधा फायदा दलालों को मिल रहा है जो मुनाफा कमा रहे हैं।
