Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेहरू-गांधी परिवार की पांचवी पीढ़ी की लॉन्चिंग, राहुल गांधी संग अनोखे अंदाज में दिखे प्रियंका गांधी के बेटे रेहान

लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिवाली के अलगे दिन यानी शुक्रवार 01 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह अपनी बहन प्रियंका गांधी के बेटे रेहान राजीव वाड्रा के साथ दिख रहे हैं।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 02, 2024 | 08:01 AM

राहुल गांधी और रेहान (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

दिल्ली: लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिवाली के अलगे दिन यानी शुक्रवार 01 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह अपनी बहन प्रियंका गांधी के बेटे रेहान राजीव वाड्रा के साथ दिख रहे हैं। यह पहला मौका है जब गांधी परिवार ने रेहान को सोशल मीडिया पर पेश किया है। बता दें कि रेहान प्रियंका गांधी वाड्रा और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं। वह पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के नाती और राहुल गांधी के भांजे हैं। सोशल मीडिया एक्स पर जारी किए गए वीडियो में रेहान अपनी नानी के सरकारी आवास की दीवारों पर पेंटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

एक दिवाली उनके साथ, जिनकी मेहनत से रौशन है भारत! pic.twitter.com/bfmmrjZD2S — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 1, 2024

क्या करते हैं रेहान राजीव वाड्रा

वेबसाइट के अनुसार रेहान राजीव वाड्रा 24 वर्षीय हैं। वह एक विजुअल आर्टिस्ट और क्यूरेटर है। रेहान के विजुअल कार्यों में वन्यजीव और सड़क से लेकर व्यावसायिक फोटोग्राफी तक शामिल है। वह दिल्ली से लेकर मुंबई तक कई जगहों पर अपने कार्यों की प्रदर्शनी आयोजित कर चुके हैं।

कांग्रेस के समर्थकों और विरोधी दल इस वीडियो को नेहरू-गांधी परिवार के पांचवीं पीढ़ी की सॉफ्ट लॉन्चिंग के रूप में देख रहे हैं। क्योंकि यह वीडियो उस समय जारी किया गया है जब प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में राहुल गांधी के साथ रेहान का यह वीडियो काफी चर्चा में है। बता दें कि राहुल गांधी द्वारा खाली वायनाड सीट पर अब कांग्रेस ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें: सर्बिया में रेलवे स्टेशन पर भीषण हादसा, छत गिरने की वजह से हुई 11 लोगों की मौत

राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

राहुल गांधी ने एक्स पर करीब 9 मिनट का वीडियो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि ‘एक दीवाली उनके साथ, जिनकी मेहनत से रौशन है भारत’। जिसमें राहुल गांधी और रेहान दोनों सफेद कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में राहुल गांधी रेहान के साथ दीवार पर पेंटिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में राहुल गांधी जनपथ बंगले के बारे में भी बता रहे हैं। वह कहते हैं कि वह इस बंगले के ज्यादा प्रशंसक नहीं है क्योंकि यहां रहते हुए उनके पिता राजीव गांधी की मौत हुई थी। इसके अलावा वीडियो में राहुल गांधी कामगारों के बीच बातचीत की और उनकी परेशानियों से जुड़े सवाल जवाब किए।

Nehru gandhi family fifth generation launch rahul gandhi share video with nephew raihan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2024 | 08:01 AM

Topics:  

  • Congress
  • Rahul Gandhi
  • Wayanad

सम्बंधित ख़बरें

1

Acharya Pramod का राहुल गांधी पर हमला, कहा- ‘भारत के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य हैं विपक्ष के नेता’

2

‘राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी’, BJP नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने लिया एक्शन

3

कर्जमाफी और धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग, तहसीलदार व पुलिस थाने को सौंपा ज्ञापन

4

पेरू पहुंचे राहुल गांधी, विदेश में दिए गए इस बयान से मची है भारत में खलबली

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.