Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहलगाम आतंकी हमले पर नेहा सिंह राठौर के गाने से पाकिस्तान को मिला हथियार, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थक पेज 'PTI_Promoti0n' ने नेहा सिंह राठौर के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "इस भारतीय लड़की ने पहलगाम हमले के पीछे की सच्चाई और कारण उजागर कर दिया।"

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 28, 2025 | 12:37 PM

नेहा सिंह राठौर, फोटो - सोशल मीडिया वीडियो

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में आक्रोश है। सुरक्षा बलों ने आतंक के आकाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 8 आतंकियों के घर को मिट्टी में मिलाया जा चुका है। वहीं, केंद्र सरकार ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक के बाद एक कदम उठाए हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भारत की सोशल मीडिया क्रिएटर नेहा सिंह राठौर के गाने को पाकिस्तान ने अपने प्रोपेगेंडा का हथियार बना लिया है।

सोशल मीडिया पर अपनी तीखी टिप्पणियों और सरकार पर सवाल उठाने के लिए मशहूर नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम आतंकी हमले पर एक गाना गाया। इस गाने में उन्होंने हमले को लेकर कई सवाल उठाए, जिसे पाकिस्तान ने तुरंत लपक लिया। पाकिस्तान के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर नेहा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और भारत विरोधी प्रचार के लिए इसे बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

इमरान खान के समर्थकों ने शेयर किया वीडियो

पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थक पेज ‘PTI_Promoti0n’ ने नेहा सिंह राठौर के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “इस भारतीय लड़की ने पहलगाम हमले के पीछे की सच्चाई और कारण उजागर कर दिया। मोदी सरकार बिहार चुनावों में वोट बटोरने के लिए इस हमले का इस्तेमाल करेगी।” इस तरह, भारत के भीतर से उठी आवाज को पाकिस्तान भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के लिए भुना रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक से बदला पूरा मामला

AI गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप! फेमिनिज्म को लेकर हुई बहस ने तोड़ा वर्चुअल रिश्ता

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, 42 मुस्लिम छात्रों के एडमिशन पर था विवाद, NMC का बड़ा एक्शन

Instagram Earnings: 10 हजार व्यूज पर कितनी होती है कमाई? जानिए Instagram से पैसे कमाने का पूरा गणित

फोटो सोर्स – एक्स

सोशल मीडिया पर नेहा के खिलाफ फूटा गुस्सा

नेहा सिंह राठौर के इस गाने पर भारत में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना बेहद शर्मनाक है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि नेहा ने अपने निजी एजेंडे के लिए देश की प्रतिष्ठा को दांव पर लगा दिया है। कई यूजर्स ने कहा कि जब देश पर हमला हुआ है, तब एकजुटता दिखाने के बजाय, ऐसे बयान और गाने दुश्मन देशों के हाथ मजबूत कर रहे हैं।

यहां देखिए वीडियो

اس انڈین لڑکی نے بلگام حملے کی حقیقت اور وجہ بتا دی کہ مودی سرکار اس حملے کو بہار الیکشن میں ووٹ حاصل کرنے کے لیے استعمال کرے گی۔ pic.twitter.com/T6RvH2HN4z — PTI_ Promoti0n (@PtiPromo) April 24, 2025
کبھی کبھی ہنس بھی لیا کرو
اور سچ سن بھی لیا کرو pic.twitter.com/W2KM25vY0Y
— پشتون ولی (@PashtunWali79) April 25, 2025

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

देशभक्ति बनाम राजनीति

जहां एक ओर भारत के सुरक्षाबल आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नेहा सिंह राठौर जैसे सोशल मीडिया क्रिएटर का ऐसा कदम देश की एकता और संप्रभुता पर सवाल खड़े कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयानों से न केवल भारत की छवि को नुकसान पहुंचता है, बल्कि यह हमारे दुश्मनों के मंसूबों को भी मजबूती प्रदान करता है।

Neha singh rathore song on pahalgam terror attack gave pakistan weapon uproar on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2025 | 01:59 PM

Topics:  

  • Jammu and Kashmir
  • Neha Singh Rathore
  • Pahalgam Attack
  • Social Media

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.