Waqf Amendment Bill: प्रफुल्ल पटेल का संजय राउत पर तंज, ‘पहले बाबरी विध्वंस पर कहते थे हमारे शिवसैनिकों ने सब किया, अब…
एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने शिवसेना यीबीटी नेता संजय राउत पर तंज कसा है। उन्होंने सदन में कहा कि संजय भैया पहले तो बाबरी विध्वंस का श्रेय खुद लेते थे कि हमारे शिवसैनिकों ने सब किया। अब सत्ता के लालच में बदल गए।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
प्रफुल्ल पटेल ने संजय राउत पर तंज कसते हुए कही बड़ी बात
नई दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में लंबी चर्चा और विपक्ष के विरोध के बीच पास हो गया है। विपक्ष और मुस्लिम नेता बिल के विरोध में आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। वहीं सदन में चर्चा के दौरान एनसीपी के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने वक्फ विधेयक पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तो बाबरी मस्जिद विध्वंस का श्रेय खुद लिया करते थे। कहते थे कि हमारे शिवसैनिकों ने सब किया और अब सत्ता के लालच में वे बदल गए।
सदन के दोनों सदन में दो दिन लगातार रात भर चर्चा के बाद बिल पास हो गया। इसे लेकर विपक्ष की ओर से लगातार विरोध हो रहा है। कांग्रेस यहां तक कह रही है कि वह सुप्रीम कोर्ट में विधेयक को चुनौती देगी। विधेयक पर शिवसेना यूपीटी के संजय राउत पर एनसीपी नेता ने टिप्पणी की है।
संजय राउत पर प्रफुल्ल ने कसा तंज
सदन में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भाषण दे रहे थे। तभी संजय राउत भी आ जाते हैं। उनके आते ही प्रफुल्ल कहते हैं कि हमारे संजय भैया भी सदन में आ गए हैं। हमारे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम आपको प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा बाला साहब ठाकरे के समय वे कभी गर्व से बाबरी विध्वंस को श्रेय लिया करते थे। कहते थे हमारे शिवसैनिकों ने सब किया। आज सत्ता के लालच में पड़कर पलटी मार गए हैं। खैर आपको जो बोलना है वह बोलो हमें फर्क नहीं पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
NCP की बैठक में भारी बवाल! सुनील तटकरे का फूटा गुस्सा, छगन भुजबल से हुई तीखी बहस; जानें क्या है पूरा मामला
तिरोड़ा रेलवे स्टेशन पर जल्द लगेंगे कोच डिस्प्ले और ट्रेन इंडिकेटर बोर्ड, रेल प्रशासन ने दी मंजूरी
नागपुर कांग्रेस के नए अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे पाटिल की पहली परीक्षा, विधान परिषद चुनाव को लेकर रणनीति तैयार
दो धड़ों में बंटी अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, पार्थ पवार के बढ़ते दखल से तटकरे-पटेल नाराज
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
संजय भैया समझ नहीं पा रहे कैसे विरोध करें
उन्होंने कहा कि संजय भैया भाषण में कुछ भी बोले जा रहे हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कैसे विरोध करें। आज क्या बोलूं और क्या न बोलूं। विरोध भी करना है लेकिन उसमें अब क्या बोलूं। हम बस यही कहेंगे भारत धर्मनिर्पेक्ष देश है और रहेगा। भारत को एक बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री देश के सभी नागरिकों के हित में काम कर रहे हैं।
