नायब सिंह सैनी सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला, हरियाणा में ईद पर नहीं मिलेगी छुट्टी; ये है बड़ी वहज
नोटिफिकेशन मे लिखा है कि वीकएंड होने की वडह से शनिवार और रविवार यानी (29 और 30 मार्च) को छुट्टी होगी। इसी बीच 31 मार्च (सोमवार) को फाइनेंशियल ईयर का कलोजिंग डे भी है। यहीं वजह है कि सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
नायब सिंह सैनी (सौजन्य-एएनआई)
चंडीगढ़ : इसी महीने के आखिरी दिन 31 मार्च या अप्रैल के 1 तारीख को ईद मनाया जाएगा। इस बीच हरियाणा में ईद के त्योहार को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, इस साल हरियाणा में ईद की छुट्टी को गजेटेड हॉलीडे के बजाय रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे यानी RH कर दिया गया है।
बता दें, नोटिफिकेशन मे लिखा है कि वीकएंड होने की वडह से शनिवार और रविवार यानी (29 और 30 मार्च) को छुट्टी होगी। इसी बीच 31 मार्च (सोमवार) को फाइनेंशियल ईयर का कलोजिंग डे भी है। यहीं वजह है कि सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है।
इस साल ईद की छुट्टी है वैकल्पिक
हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए इस नोटिफिकेशन में वित्त वर्ष 2024-25 का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस साल ईद की छुट्टी विकल्प के तौर पर मिलेगी। सरकार चाहती है कि इस साल के फाइनेंशियल ईयर के अंत में सभी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन बिना की समस्या के कम्पिलीट हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा के हांसी में जिम संचालक पर बरसीं गोलियां, महज 5 सेकंड के भीतर खत्म कर दी जिंदगी, CCTV देख उड़े होश
रोहतक के डी-पार्क बाजार में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, CM नायब सैनी ने 10-10 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान
हरियाणा में बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से गिरी क्रेन, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पंचकुला में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार! क्लब संचालक रतन लुबाना पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों की तलाश जारी
RBI ने भी 31 मार्च को काम करने का दिया है निर्देश
हरियाणा सरकार का यह फैसला ज्यादातर लोगों के लिए निराशाजनक हो सकता है, लेकिन वित्त वर्ष के अंत में सरकारी सेवाओं में कोई बाधा ना आए, इसलिए हरियाणा सरकार ने यह फैसला लिया है। इतना ही नहीं, भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने अपने सभी बैंक को 31 मार्च को काम करने और सभी सरकारी लेन-देन पूरा करना का निर्देश दिया है। यानी फाइनेंस सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारियों की छुट्टी सस्पेंड कर दी गई है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अगर ईद के पाक पर्व की तारीख की बात करें तो संभावित रूप से यह त्योहार 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा।, इसका कारण यह है कि देश में माह-ए-रमजान की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हुई थी। बता दें, रमजान में 29 से 30 दिन का रोजा पूरा होने के बाद ईद मनाई जाती है। ऐसे में अगर 30 मार्च को चांद नजर आता है तो 31 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।
