तमिलनाडु में नौसेना अधिकारी की कोवलम समुद्र तट पर डूबने से हुई मौत, छुट्टियां मनाने पहुंचे थे चेन्नई
- Written By: आसिफ सईद
Updated On:
Nov 26, 2021 | 05:07 PM
Representative Photo
चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के चेन्नई (Chennai) में छुट्टियां मनाने आए नौसेना (Navy) के एक अधिकारी की कोवलम समुद्र तट (Beach) पर डूबने से मौत (Death) हो गयी। प्राधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी का शव शुक्रवार को उस स्थान से करीब पांच किलोमीटर दूर केलाम्बक्कम से निकाला गया, जहां वह समुद्र में बह गए थे।
एक रक्षा विज्ञप्ति में यहां कहा गया है, भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर जे आर सुरेश 25 नवंबर 2021 की शाम को चेन्नई के बाहरी इलाके में कोवलम समुद्र तट पर बह गए थे।
अधिकारी का शव 26 नवंबर को दोपहर में केलाम्बक्कम से बरामद किया गया। विज्ञप्ति में बताया गया है कि अधिकारी की तैनाती नयी दिल्ली में थी और वह अपने परिवार के साथ कोवलम छुट्टियां मनाने आए थे। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
कब लागू होगी 200 युनिट फ्री बिजली योजना? तमिलनाडु सरकार ने किया ऐलान, 1 करोड़ जनता को मिलेगा लाभ
तमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार: सीएम विजय की सिफारिश पर राज्यपाल ने 23 नए मंत्रियों को दी मंजूरी, देखें लिस्ट
दो बार थोड़े ही मरूंगा…जब सुरक्षा की चेतावनी पर राजीव गांधी ने हंसकर दिया था यह जवाब, पहले भी हुआ था हमला
Naval officer dies of drowning at kovalam beach in tamil nadu had arrived in chennai for vacation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 26, 2021 | 05:07 PM
