UGC NET Exam 2024: यूजीसी नेट परीक्षा की बदली तारीख, 15 जनवरी के बदले अब इस दिन होगा एग्जाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट ऑफिशियल वेबसाइट पर ताजा अपडेट दिया है। इसमें बताया गया है कि 15 जनवरी 2025 को होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा अब नई डेट में ली जाएगी।
- Written By: मनोज आर्या
यूजी नेट एग्जाम की बदली तारीख
नई दिल्ली: जनवरी 2025 में हो रही यूजीसी नेट परीक्षा की एक तारीख बदल दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट एग्जाम पोस्टपोन करने के संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर ताजा अपडेट दिया है। इसमें बताया गया है कि 15 जनवरी 2025 को होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा अब नई डेट में ली जाएगी। ये परीक्षा दिसंबर 2024 साइकिल के लिए आयोजित की जा रही है। 3 जनवरी 2025 से परीक्षाएं ली जा रही हैं, जिन्हें 16 जनवरी तक संचालित होना है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिखा की एनटीए के पास कई सिफारिशें आई हैं, जिनमें पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के मद्देनजर 15 जनवरी 2025 के यूजीसी नेट एग्जाम को स्थगित करने की मांग की गई है। छात्रों के हित का ध्यान रखते हुए, एजेंसी ने 15 जनवरी 2025 को शेड्यूल किए गए यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। हालांकि 16 जनवरी 2025 की परीक्षा पहले के अनुसार ही तय शेड्यूल से होगी।
15 जनवरी को होने वाले एग्जाम अब कब होंगे?
जाहिर है कि 15 जनवरी की नेट परीक्षा अब किसी और तारीख में ली जाएगी। ये डेट कौन सी होगी, इस बारे में फिलाहल एनटीए ने जानकारी नहीं दी है। बस इतना बताया है कि यूजीसी नेट परीक्षा की नई डेट बाद में घोषित की जाएगी। इसकी घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर ही की जाएगी। इसके लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड भी अलग से जारी किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
UGC NET June 2026: यूजीसी नेट का रजिस्ट्रेशन आज रात बंद, रात 11.50 बजे से पहले भरें फॉर्म, NTA का अलर्ट
UGC NET June 2026 Form Warning: फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये गलती, आवेदन हो जाएगा रद्द
प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस: बिना पीएचडी और नेट के भी अब बन सकेंगे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर
असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए कितना पढ़ना है जरूरी, यहां जानें पूरी जानकारी
देश की अन्य ताज़ातरीन ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नेट यूजीसी क्या है?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट – NET) का आयोजन मास्टर डिग्री/ पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए किया जाता है। इसके जरिए अभ्यर्थियों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर की जॉब और पीएचडी में एडमिशन की पात्रता मिलती है। फिलहाल यूजीसी नेट परीक्षा कुल 85 सब्जेक्ट्स के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाती है।
