-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- National Herald Case Hearing In Rouse Avenue Court Today Rahul Gandhi Lawyer Completes His Arguments
नेशनल हेराल्ड मामले की सुनवाई आज, राहुल गांधी के वकील की दलील पूरी
- Written By: मनोज आर्या
ईडी ने 2 जुलाई को कोर्ट में कहा था कि सोनिया और राहुल गांधी 2000 करोड़ रुपये की एसोसिएटेड जर्नल्स को हड़पने की कोशिश की। ईडी की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने भी कई आरोप लगाए।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी, (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज सुनवाई करेगी। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वकील की दलील पूरी हो गई है। कोर्ट के समक्ष उनके वकील ने आरएस चीमा ने बताया कि कांग्रेस एसोसिएटेड जर्नल्स (AJL) को बेचने की कोशिश नहीं की थी, बल्कि वह इस कंपनी को बचाना चाहता थी, क्योंकि वह स्वतंत्रता आंदोलन की हिस्सा थी। वकील ने आगे कहा कि एसोसिएटेड जर्नल्स का जन्म ही राष्ट्रीय आंदोलन से हुआ है। वो राष्ट्रीय विरासत का हिस्सा है। एजीएल को कभी भी फायदा कमाने वाला संस्थान नहीं बनाया गया।
इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से सुप्रिया श्रीनेत और पवन खेड़ा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने कहा कि यह अजीब केस है, क्योंकि इसमें न तो कोई आर्थिक लेनदेन हुआ और न ही कोई प्रॉपर्टी ट्रांसफर हुई। सुप्रिया ने कहा कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का ऐसा मामला है, जिसमें कोई पैसा ही नहीं बदला गया। न संपत्ति ट्रांसफर हुई, न कोई निजी लाभ। एसोसिएटेड जर्नल्स को फिर से खड़ा करने के लिए कांग्रेस ने पैसा दिया, क्योंकि यह संस्था देश की आजादी के आंदोलन से जुड़ी है।
सोनिया और राहुल पर ईडी का आरोप
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने 2 जुलाई को कोर्ट में कहा था कि सोनिया और राहुल गांधी 2000 करोड़ रुपये की एसोसिएटेड जर्नल्स को हड़पने की कोशिश की। ईडी की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल वी राजू ने कहा कि एजीएल नुकसान में थी, लेकिन 2,000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी होने के बावजूद उसने AICC से 90 करोड़ रुपये का कर्ज लिया और उसे वापस नहीं कर सकी। आमतौर पर इस स्थिति में प्रॉपर्टी बेची जाती हैं, लेकिन यहां कंपनी को हड़पने की साजिश रची गई। सोनिया और राहुल ने यह साजिश रची थी। इसके लिए यंग इंडियन कंपनी बनाई गई। जिसमें सोनिया और राहुल की 76 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
राहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
एजीएल ने कांग्रेस से 90 करोड़ रुपये का लोन लिया था और बाद में कहा कि वह लोन चुकाने की स्थिति में नहीं है। इसके बाद यंग इंडियन कंपनी ने एजीएल का टेकओवर कर लिया, जिस समय संस्था कि कुल संपत्ति 2 हजार करोड़ रुपये की थी। ईडी ने कहा कि यह केवल एक दिखावटी फंडिंग था, वास्तिवक रूप में एजीएल से कोई लेन-देन नहीं किया गया था।
90 वर्ष के हुए दलाई लामा, भारत से बनेगा उत्तराधिकारी! क्या है 3 भविष्यवाणियां
सोनिया और राहुल गांधी से हो चुकी है पूछताछ
बता दें कि जून 2022 में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर राहुल गांधी से 5 दिनों में 50 घंटे पूछताछ हुई थी। वहीं, 21 जुलाई 2022 को इस मामले में सोनिया गांधी से 3 दिन में 12 घंटे सवाल हुए थे। इस दौरान उनसे 100 से ज्यादा सवाल किए गए। ईडी ने राहुल गांधी से भी जून में पांच दिनों में 50 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।
National herald case hearing in rouse avenue court today rahul gandhi lawyer completes his arguments
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














