-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Dalai Lama 90th Birthday Successor Predictions
90 वर्ष के हुए दलाई लामा, भारत से बनेगा उत्तराधिकारी! क्या है 3 भविष्यवाणियां
- Written By: आकाश मसने
तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा आज 90 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर धर्मशाला के मैक्लोडगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दलाई लामा के उत्तराधिकारी के लिए अब तक तीन भविष्यवाणियां हो चुकी हैं।

दलाई लामा (सोर्स: सोशल मीडिया)
धर्मशाला: दलाई लामा संस्था को समाप्त करने की अटकलों के बीच दलाई लामा मंदिर ‘सुगलागखांग’ के मुख्य प्रांगण में रविवार सुबह भारी बारिश के बावजूद 14वें दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मनाया गया। इसमें हजारों लोग एकत्र हुए। उनके जन्मदिन पर विभिन्न तिब्बती बौद्ध संप्रदायों के प्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, विभिन्न देशों के नर्तकों और गायकों तथा दुनिया भर से बौद्ध धर्मावलंबियों ने भाग लिया।
देश-विदश से आए नेताओं ने भी इस आयोजन में भाग लिया और दलाई लामा तथा वैश्विक शांति एवं धार्मिक सद्भाव के प्रति उनकी सतत प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। समारोह में विशाल केक के सामने बैठे दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो ने कहा कि यह लोगों का प्यार है, जो उन्हें सभी प्राणियों की सेवा के मार्ग पर चलते रहने के लिए प्रेरित करता है।
दलाई लामा ने दिया धन्यवाद
दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो ने कहा कि इसलिए मैं अपनी ओर से शांतिदेव के बोधिसत्वचर्यावतार- बोधिसत्व जीवन पद्धति पर विचार करता हूं, सभी सत्वों को अपना रिश्तेदार और मित्र मानता हूं, और मैं हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार सभी की सेवा करने के बारे में सोचता हूं। इस जन्मदिन समारोह पर आप सभी बहुत खुशी के साथ यहां आए हैं। इसलिए धन्यवाद।
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द
हिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत
Chamba Accident: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत
हिमाचल को बड़ी रेल सौगात! ऊना से कोलकाता तक सीधी ट्रेन शुरू, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
तिब्बती नेता ने कहा कि जितने अधिक लोग होंगे, उनके हृदय में उतनी ही अधिक खुशी होगी। मैं इसलिए भी प्रेरित महसूस करता हूं क्योंकि मैं बोधिचित्त का अभ्यास करता हूं। उन्होंने कहा कि लोग उनके जन्मदिन पर किसी बाध्यता के कारण नहीं, बल्कि गहरी श्रद्धा के साथ आए हैं।
तेनजिन ग्यात्सो ने कहा कि जब मैं अपने जीवन पर विचार करता हूं, तो पाता हूं कि मैंने अपना जीवन बिल्कुल भी बर्बाद नहीं किया है। दलाई लामा की उपाधि मिलने के बाद भी मुझमें कोई अभिमान या अहंकार नहीं है। बुद्ध के अनुयायी, भिक्षु के रूप में जनता की सेवा करना और बुद्ध की शिक्षाओं का प्रसार करना ही मेरा मुख्य अभ्यास है।
तीन दिन तक चलेगा उत्सव
समारोह की शुरुआत स्विटजरलैंड में रहने वाले तिब्बती गायक जमयान चोडेन द्वारा दलाई लामा के लिए प्रस्तुत गीत से हुई। इसके बाद मंगोलियाई और अल्बानियाई कलाकारों के एक समूह द्वारा नृत्य प्रदर्शन किया गया। समारोह के तहत अगले तीन दिन में शहर के विभिन्न स्थानों पर 1,000 से अधिक सांस्कृतिक समूह प्रदर्शन करेंगे।
मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई नेता हुए शामिल
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और राजीव रंजन सिंह, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, सिक्किम के मंत्री सोनम लामा और हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेर ने प्रस्तुतियों के बाद सभा को संबोधित किया।
दलाई लामा के दाहिनी ओर बैठे रिजिजू ने उन्हें “प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विश्व के बीच जीवंत सेतु” कहा। मंत्री ने कहा कि परम पूज्य, आप एक आध्यात्मिक नेता से भी बढ़कर हैं। आप प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विश्व के बीच एक जीवंत सेतु हैं। हम अपने देश ‘आर्यभूमि’ में आपकी उपस्थिति से (खुद को) धन्य महसूस करते हैं।
Blessed🙏
Happy Birthday to His Holiness The 14th Dalai Lama -on the auspicious occasion of 90th Birth Anniversary! https://t.co/Gh5PkFfMHX pic.twitter.com/dGAOETJizO — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 6, 2025
निर्वासित तिब्बती सरकार ने जारी किया बयान
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अध्यक्ष सिक्योंग पेनपा सेरिंग ने निर्वासित तिब्बती सरकार के मंत्रिमंडल, काशाग का एक बयान जारी किया और तिब्बतियों और “तिब्बत के मित्रों” द्वारा वैश्विक स्तर पर मनाए जाने वाले ‘करुणा वर्ष’ की घोषणा की।
बयान में कहा गया है कि दलाई लामा की चार प्रमुख प्रतिबद्धताएं- सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना, धार्मिक सद्भाव, तिब्बती संस्कृति और पर्यावरण का संरक्षण तथा प्राचीन भारतीय ज्ञान का पुनरुद्धार- विश्व के मुद्दों के लिए अद्वितीय समाधान प्रस्तुत करती हैं।
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने कहा कि आज की दुनिया में, जो हिंसक संघर्ष, हथियारों की दौड़, व्यापार युद्ध, सामाजिक विखंडन, नैतिक पतन और जलवायु परिवर्तन सहित परस्पर जुड़े संकटों का सामना कर रही है, ये प्रतिबद्धताएं अद्वितीय और निर्विवाद समाधान प्रस्तुत करती हैं।
दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर हुई है 3 भविष्यवाणियां
वर्तमान दलाई लामा द्वारा 2 जुलाई को की गई घोषणा के अनुसार उत्तराधिकार की परंपरा जारी रहेगी और अगले दलाई लामा का चयन तिब्बती परंपरा के अनुसार किया जाएगा। यानी दलाई लामा ने पुष्टि की है कि उनका ‘पुनर्जन्म’ होगा। अगले दलाई लामा की पहचान करने की जिम्मेदारी गादेन फोडरंग ट्रस्ट को दी गई है। यह ट्रस्ट भारत में दलाई लामा के सभी काम संभालता है।
दलाई लामा ने चीन को दिया क्लियर मैसेज, बता दिया कौन चुनेगा उत्तराधिकारी
वर्तमान दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी के लिए तीन मुख्य भविष्यवाणियां की हैं। आइए जानते है क्या है ये भविष्यवाणियां…
- उत्तराधिकारी का जन्म एक स्वतंत्र देश में होगा। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले दलाई लामा का जन्म तिब्बत या चीन में नहीं बल्कि भारत में हो सकता है। ऐसी स्थिति में भारत में रहने वाले लगभग 1 लाख 40 हजार तिब्बतियों में से अगले दलाई लामा की खोज की जाएगी।
- अगला दलाई लामा कोई बच्चा नहीं बल्कि कोई वयस्क हो सकता है।
- यह जरूरी नहीं है कि अगला दलाई लामा कोई पुरुष ही हो। यानी पहली बार किसी महिला के लिए दलाई लामा बनने का रास्ता खुला है।
Dalai lama 90th birthday successor predictions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














