Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

100 साल बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को मिली पहली महिला कुलपति, नईमा खातून को किया गया नियुक्त

नईमा खातून को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया गया है और वह 100 साल में इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Apr 22, 2024 | 10:42 PM
Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: नईमा खातून (Naima Khatoon) को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) की कुलपति नियुक्त किया गया है और वह 100 साल में इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खातून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से मंजूरी मिलने के बाद कुलपति नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति विश्वविद्यालय की विजिटर भी हैं।

सूत्रों ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) से मंजूरी मांगी गई थी। एक सूत्र ने कहा, ‘‘वीमन्स कॉलेज की प्राचार्य नईमा खातून को पांच साल की अवधि के लिए एएमयू की कुलपति नियुक्त किया गया। ईसीआई ने कहा है कि उसे एएमयू कुलपति की नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव पर आदर्श आचार संहिता के दृष्टिकोण से कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते इससे कोई राजनीतिक लाभ नहीं लिया जाए।”

एएमयू से मनोविज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाली खातून को 1988 में इसी विभाग में व्याख्याता नियुक्त किया गया था। 2006 में उन्हें प्राध्यापक के रूप में पदोन्नत किया गया। इसके बाद वह 2014 में वीमन्स कॉलेज की प्राचार्य नियुक्त की गईं। वर्ष 1875 में स्थापित मुहम्मडन एंग्लो-ओरियंटल कॉलेज को 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय नाम दिया गया था। साल 1920 में बेगम सुल्तान जहां को एएमयू की कुलपति नियुक्त किया गया था। इसके बाद 100 साल की अवधि में कुलपति नियुक्त की गईं खातून पहली महिला हैं।

सम्बंधित ख़बरें

India Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अहमदाबाद में दहला वस्त्राल: अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, अबतक 9 लोगों की दर्दनाक मौत

राष्ट्रपति मुर्मु का ऐतिहासिक विदेश दौरा, पहली बार जाएंगी मोल्दोवा और उत्तरी मैसेडोनिया

Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक

Naima khatoon appointed vice chancellor of aligarh muslim university first woman vice chancellor in 100 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2024 | 10:42 PM

Topics:  

  • Draupadi Murmu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.