राष्ट्रपति ने लगाई मुहर; रंगासामी पांचवीं बार संभालेंगे पुडुचेरी में सत्ता की कमान, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
Puducherry CM Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने एन. रंगासामी को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।
- Written By: अमन मौर्या
एन. रंगासामी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
N Rangasamy Puducherry CM: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एन. रंगासामी को शनिवार को पुडुचेरी का सीएम नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्वारा एन. रंगासामी को पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाता है। यह उनके शपथ ग्रहण की तिथि से प्रभावी होगा। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के बाद उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने एन. रंगासामी को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। आने वाले 13 मई को एन. रंगासामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बता दें कि पिछले महीने 4 राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव हुए थे। 4 मई को आए नतीजों में असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई थी। पुडुचेरी में AINRC के नेतृत्व वाले एनडीए ने राज्य में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद राज्य में रंगासामी पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
एनडीए की शानदार जीत
4 मई को घोषित होने वाले 5 विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी असम और पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई। पुडुचेरी में एनडीए की सत्ता में वापसी हुए, जबकि तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनी और केरलम में कांग्रेस गठबंधन ने राज्य की वामपंथ की सरकार को हराते हुए राज्य में बहुमत हासिल किया। बता दें कि यह चुनाव बीजेपी के लिए काफी सकारात्मक रहा। पश्चिम बंगाल में बीजेपी आजादी के बाद से पहली बार सत्ता में आई। 15 सालों से राज्य में ममता बनर्जी की टीएमसी बुरी तरह हार गई। इसी तरह असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
3 केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव
देश में केवल 3 केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां विधानसभा चुनाव होते हैं।
- दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)
- जम्मू और कश्मीर
- पुडुचेरी
इनके अलावा अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में (चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव, लक्षद्वीप, लद्दाख अंडमान और निकोबार) विधानसभा की व्यवस्था नहीं हैं। यहां का प्रशासन सीधे केंद्र से होता है।
ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव में हार के बाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष
पांचवी बार बने सीएम
एन. रंगासामी पांचवी बार मुख्यमंत्री पुडुचेरी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। पेशे से वकील रहे रंगासामी बड़े शांत और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। पार्टी शुरू करने से पहले रंगासामी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे, लेकिन पार्टी में अंदरूनी खींचतान के चलते 2008 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया और फरवरी 2011 में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नाम से पार्टी का गठन किया। 2011 के विधानसभा चुनावों में अपनी नई पार्टी के साथ मैदान में उतरे थे। 4 मई, 2026 में आए नतीजों में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने 12 सीट, बीजेपी 4,अन्नाद्रमुक और लाचिया जननायगा काची ने 1-1 सीटों पर जीत हासिल की थी।
