Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘RSS को समझना आसान नहीं, इसके जैसा दुनिया में…’, लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट में बोले PM मोदी

PM Modi: पीएम मोदी ने बातचीत में भारत की संस्कृति, शांति, और वैश्विक कूटनीति पर जोर देते हुए कहा कि जब मैं विश्व के नेताओं से हाथ मिलाता हूं, तो ऐसा मोदी नहीं बल्कि 1.4 अरब भारतीय करते हैं।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Mar 16, 2025 | 05:53 PM

नरेंद्र मोदी, (प्रधानमंत्री, भारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के प्रसिद्ध पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ लंबी बातचीत की। इस पॉडकास्ट में उनके बचपन, हिमालय में बिताए गए समय और सार्वजनिक जीवन की यात्रा समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में मोदी ने कहा कि जब भी हम शांति की बात करते हैं, तो दुनिया हमारी बात सुनती है, क्योंकि भारत गौतम बुद्ध और महात्मा गांधी की भूमि है।

पीएम मोदी ने बातचीत में भारत की संस्कृति, शांति, और वैश्विक कूटनीति पर जोर देते हुए कहा कि जब मैं विश्व के नेताओं से हाथ मिलाता हूं, तो ऐसा मोदी नहीं बल्कि 1.4 अरब भारतीय करते हैं। मेरी ताकत मेरे नाम में नहीं, बल्कि भारत की कालातीत संस्कृति और विरासत में निहित है।

मेरी ताकत 140 करोड़ भारतीय- पीएम मोदी

अपने बचपन की कठिनाइयों को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो व्यक्ति अच्छे जूते पहनने का आदी होता है, उसे उनकी अनुपस्थिति का एहसास होता है, लेकिन हमने कभी जूते पहने ही नहीं थे तो हमें इसका महत्व पता नहीं था। यही हमारा जीवन था। इस पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बचपन, हिमालय की यात्रा, संन्यास के विचार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और हिंदू राष्ट्रवाद पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही, उन्होंने महात्मा गांधी, भारत-पाकिस्तान संबंधों, यूक्रेन में शांति प्रयासों, चीन और शी जिनपिंग से संबंधों, 2002 के गुजरात दंगों, लोकतंत्र, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), शिक्षा और ध्यान जैसी अहम विषयों पर भी अपनी राय भी जाहिर की है। तीन घंटे के इस पॉडकास्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मेरी ताकत 140 करोड़ भारतीय हैं।

#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट में RSS से अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैंने RSS जैसे प्रतिष्ठित संगठन से जीवन का सार और मूल्य सीखा। मुझे उद्देश्यपूर्ण जीवन मिला…” उन्होंने आगे कहा, “…… pic.twitter.com/5zp2Po0Q7K — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2025

RSS को समझना आसान काम नहीं- पीएम

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बचपन में RSS की सभाओं में जाना हमेशा अच्छा लगता था। मेरे मन में हमेशा एक ही लक्ष्य रहता था, देश के काम आना। यही ‘संघ’ (RSS) ने मुझे सिखाया। RSS इस साल 100 साल पूरे कर रहा है। RSS से बड़ा कोई ‘स्वयंसेवी संघ’ दुनिया में नहीं है… RSS को समझना आसान काम नहीं है, इसके कामकाज को समझना होगा। यह अपने सदस्यों को जीवन का उद्देश्य देता है। यह सिखाता है कि राष्ट्र ही सब कुछ है और समाज सेवा ही ईश्वर की सेवा है। हमारे वैदिक संतों और स्वामी विवेकानंद ने जो सिखाया है, संघ भी यही सिखाता है।

My strength is india culture and heritage said pm modi in podcast with lex friedman

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2025 | 05:46 PM

Topics:  

  • Mahatma Gandhi
  • Narendra Modi
  • podcast

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai News: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, राष्ट्रीय दलहन मिशन की शुरुआत

2

PM मोदी ने किसानो को दिया हजारों करोड़ का गिफ्ट, किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त की डेट भी आई सामने

3

भाजपा दलितों पर ‘कहर’ ढा रही, PM मोदी ने आंखें मूंद रखी: खड़गे-प्रियंका का बड़ा हमला

4

अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे RSS के सिक्के और डाक टिकट, 100 साल पूरे होने पर हुए थे जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.