-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- My House Was Raided After I Rejected The Bjp Offer Former Cm Bhupesh Baghel Makes Serious Allegations Against Amit Shah
भाजपा का ऑफर ठुकराते ही मेरे यहां हुई छापेमारी…अमित शाह पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लगाया गंभीर आरोप
- Written By: रंजन कुमार
Bhupesh Baghel Latest News : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके खिलाफ मामलों पर चर्चा करने को उनको कॉल किया था। मकसद उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए मनाना था।

अमित शाह और भूपेश बघेल। इमेज-एआई
Bhupesh Baghel Allegation On Amit Shah : छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बेहद सनसनीखेज दावा किया। बघेल ने आज आरोप लगाया कि अमित शाह ने उन्हें कॉल किया था और उनके खिलाफ चल रहे कानूनी मामलों पर चर्चा की थी।
बघेल का आरोप है कि इस कॉल के पीछे का असली मकसद उन्हें डरा-धमकाकर या लालच देकर बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर करना था। भूपेश बघेल ने कहा कि आज ईडी (ED) जैसी जांच एजेंसियां स्वतंत्र नहीं रहीं। वे विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने का हथियार बन गई हैं।
विपक्षी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करवाती है बीजेपी
बघेल ने बीजेपी की रणनीति पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाती है और फिर उन्हें अपनी वॉशिंग मशीन में धुलने का ऑफर देती है। उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा, अजीत पवार और नारायण राणे जैसे नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि जो भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे होते हैं, वे बीजेपी की शरण में जाते ही अचानक साफ-सुथरे हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लोकसभा में गूंजा जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा; गौरव गोगोई बोले- छात्रों पर क्रूरता को नहीं भूलेगा देश
अमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
नवभारत संपादकीय: युवा आंदोलन की जीत या सरकार की हार? प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा सवाल
NEET प्रदर्शन में कूदीं हिमंत सरकार के मंत्री की बेटी, CM से पूछा गया सवाल, तो मिला चौंकाने वाला जवाब- VIDEO
अमित शाह की कॉल का रहस्यमयी संदेश
भूपेश बघेल ने गृह मंत्री से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि शाह ने मुझे फोन किया और मेरे खिलाफ चल रहे केसों के बारे में पूछा। मैंने स्पष्ट कर दिया कि मैं विपक्ष में हूं। सरकार की खामियां गिनाना मेरा लोकतांत्रिक धर्म है। बघेल ने दावा किया कि कॉल पर सीधे तौर पर तो पार्टी में आने की बात नहीं हुई, लेकिन उस कॉल के तुरंत बाद उनके ठिकानों पर रेड शुरू हो गई। बघेल ने कहा कि तब मुझे समझ आया कि उस फोन कॉल का असली मतलब क्या था। यह एक साफ संकेत था, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं और बीजेपी में शामिल होने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भाजपा से प्रस्ताव आने पर कहा,”भाजपा हमेशा विपक्ष के लोगों पर इल्ज़ाम लगाती है और FIR करती है। ED, CBI और IT भाजपा के हथियार हैं, और जब कोई इसमें फंसता है, तो भाजपा उन्हें फ़ोन करके कहती है कि उनके पास वॉशिंग मशीन है जिसमें वो साफ निकल… pic.twitter.com/Jx11gqrzN5 — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2026
यह भी पढ़ें : नए सियासी ‘चक्रव्यूह’ में फंसे मोदी-शाह, सुप्रीम कोर्ट के सवाल ने उड़ाई BJP की नींद! दलित सियासत का क्या होगा?
महादेव एप और केंद्र पर पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री ने महादेव सट्टा ऐप केस पर पीएम मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मोदी जी ने बड़े-बड़े आरोप लगाए थे, लेकिन आज भी महादेव एप के जरिए सट्टा चल रहा है। उन्होंने सवाल दागा, अब इसका प्रोटेक्शन मनी कौन ले रहा है? क्या पीएम मोदी या छत्तीसगढ़ के वर्तमान सीएम साय इसका जवाब देंगे? दूसरी ओर बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियां अपना काम स्वायत्त तरीके से कर रही हैं और भ्रष्टाचार करने वालों को ही कार्रवाई से डर लगता है। फिलहाल बघेल के इस कॉल वाले दावे ने राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
My house was raided after i rejected the bjp offer former cm bhupesh baghel makes serious allegations against amit shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMस्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Jul 28, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














