Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मौत का तांडव, चारो तरफ चीख-पुकार…हिंसा के बाद पसरा सन्नाटा! मुर्शिदाबाद में अब कैसे हैं हालात

Murshidabad Violence Latest News : मुर्शिदाबाद में हिंसा से तीन लोगों की मौत, दर्जनों घायल. सैकड़ों लोगों ने गंगा पार कर मालदा में शरण ली। पुलिस और BSF तैनात, पर डर कायम।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 14, 2025 | 03:10 PM

हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति सामान्य हो रही है: पुलिस

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, दुकानें फिर से खुल रही हैं और विस्थापित परिवार वापस लौटने लगे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) जावेद शमीम ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं और लोग वापस लौट रहे हैं। अब तक 19 परिवार अपने घर लौट चुके हैं। मालदा और मुर्शिदाबाद, दोनों जिला प्रशासन जिलों से चले गए लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।” उन्होंने शांति के लिए अफवाहों के प्रसार को रोकने के महत्व पर जोर दिया।

अब तक 210 गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक 210 गिरफ्तारियां की गई हैं। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और जानकारी की पुष्टि करें। अगर हमें शांति बनाए रखनी है तो अफवाहों पर रोक लगानी होगी।” मुर्शिदाबाद के सुती, धुलियां, शमशेरगंज और जंगीपुर इलाकों में शुक्रवार से भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

एक मामले में पिता और पुत्र की नृशंस हत्या का उल्लेख करते हुए शमीम ने कहा कि एक अलग मामला दर्ज किया जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों – दोषियों और तमाशबीनों – को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी सटीक पहचान करने में समय लगेगा, लेकिन किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।” सुबह पुलिस को सार्वजनिक घोषणाएं करते हुए देखा गया, जिसमें दुकानदारों से व्यवसाय फिर से शुरू करने का आग्रह किया गया और निवासियों को सामान्य जीवन में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शमीम ने कहा, ‘‘पुलिस की पहली प्राथमिकता मुर्शिदाबाद में पूरी तरह से सामान्य स्थिति बहाल करना है और हमें विश्वास है कि यह जल्द ही हासिल हो जाएगा।”

Murshidabad violence hundreds homeless police and bsf deployed know latest situation after waqf law protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2025 | 02:50 PM

Topics:  

  • Anti-Hindu Violence
  • Latest News
  • Murshidabad Violence
  • West Bengal

सम्बंधित ख़बरें

1

Nepal Protests: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर नेपाल में भारी आक्रोश, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

2

जिस भाजपा नेता ने 5 लोगों को रौंदा…उसे पुलिस ने भगा दिया? एमपी से आई ये दास्तान कर देगी हैरान

3

Bangladesh Hindu Atrocities: झूठे आरोपों की आड़ में उजाड़े जा रहे हिंदुओं-अल्पसंख्यकों के गांव

4

Guatemala Accident: ग्वाटेमाला में बस खाई में गिरने से 15 यात्रियों की मौत, 19 घायल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.