Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, बीजिंग को पीछे छोड़ा

  • By मनोज पांडे
Updated On: Mar 26, 2024 | 04:51 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई ने अरबपतियों की संख्या के मामले में चीन के बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में सबसे अधिक अरबपति मुंबई में रहते हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में कुल 92 अरबपतियों के आवास हैं, जबकि बीजिंग में यह संख्या 91 है। सूची के अनुसार, भारत में 271 अरबपति हैं, जबकि चीन में यह संख्या 814 है। वैश्विक अमीरों की यह सूची भारत में बढ़ती असमानता पर चिंता व्यक्त करने वाली एक रिपोर्ट के कुछ दिन बाद आई है। भारत में आय और धन असमानता, 1922-2023 अरबपति राज का उदय शीर्षक वाले एक पत्र के अनुसार, भारत में शीर्ष एक प्रतिशत आबादी के पास 2023 में 40 प्रतिशत संपत्ति थी, जबकि 2000 की शुरुआत में यह आंकड़ा 22.6 प्रतिशत था।

हुरुन की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने 115 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। अंबानी की संपत्ति में पिछले साल 40 प्रतिशत या 33 अरब डॉलर का इज़ाफा हुआ। रिपोर्ट में कहा गया कि एक शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट के बाद हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई करने में गौतम अडाणी सफल रहे हैं और पिछले साल उनकी कुल संपदा में 62 प्रतिशत का इजाफा हुआ। वैश्विक स्तर पर, टेस्ला के मालिक एलन मस्क इस सूची में शीर्ष पर हैं। अंबानी 231 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 10वे स्थान पर हैं। अडाणी 15वें स्थान पर हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत ने नए अरबपतियों के मामले में भी चीन को पीछे छोड़ दिया। भारत से सूची में 94 नए नाम शामिल हुए, जबकि चीन से 55 नए नाम शामिल हुए। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों को मात देते हुए भारत की कुल संपदा पिछले साल 51 प्रतिशत बढ़ी है।

Mumbai ranks no 1 on list of cities with most billionaires in asia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2024 | 04:51 PM

Topics:  

  • Billionaires
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

Elon Musk बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, नेटवर्थ 750 बिलियन डॉलर के करीब

2

नशीले पदार्थ-ब्लैकमेलिंग और अश्लील… 16 साल बाद खुला मूक-बधिर महिलाओं के यौन शोषण का खौफनाक सच

3

अकोला-यवतमाल में EVM फेल, फलटण में नहीं दबा बटन, मतदान में दिखी अव्यवस्था! फेक ID पर मचा हंगामा

4

BJP विधायक ने बीच सड़क रिक्शा चालक को जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर पराग शाह का वीडियो हुआ वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.