Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, BJP के तीनों उम्मीवारों की जीत पक्की, MP में सियासी भूचाल

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग अफसर द्वारा निरस्त कर दिया गया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 09, 2026 | 07:06 PM

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन (Image- AI)

Follow Us
Follow Us:

Madhya Pradesh Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा खारिज कर दिया गया। इसके बाद राज्यसभा की तीसरी सीट का चुनावी गणित बदल गया है और भाजपा के तीनों प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना और मजबूत हो गई है।

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के खिलाफ भाजपा ने औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई थी। भाजपा का आरोप था कि उम्मीदवार ने अपने शपथ पत्र में एक लंबित प्रकरण की जानकारी नहीं दी और नामांकन पत्रों में कुछ अन्य विवरणों को लेकर भी विसंगतियां मौजूद थीं। आपत्ति पर सुनवाई के दौरान विधानसभा परिसर में पूरे दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के वरिष्ठ नेता रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय के बाहर मौजूद रहे।

भाजपा के वकील ने क्या कहा?

भाजपा की ओर से पक्ष रखने वाले अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ लंबित मामले की जानकारी दस्तावेजों में दर्ज थी और उस मामले में उनकी तरफ से जवाब भी प्रस्तुत किया जा चुका था। इसके बावजूद इस जानकारी को शपथ पत्र में शामिल नहीं किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

MP राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, BJP के दांव से कांग्रेस में खलबली, एक विधायक नॉट रीचेबल

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मंथन…और यूपी के लिए सियासी बिसात, अखिलेश ने कैसे कांग्रेस से कही दिल की बात?

स्लॉटर हाउस वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की जांच तेज, शिकायतकर्ता अभिनव बरौलिया के बयान दर्ज

राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर BJP की आपत्ति, कांग्रेस विधायकों के विमान को नहीं मिल रही मंजूरी

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार के लिए अपने खिलाफ लंबित मामलों की पूरी जानकारी देना अनिवार्य है। इसी आधार पर भाजपा ने नामांकन के खिलाफ आपत्ति दर्ज की थी। संकेत गुप्ता ने यह भी दावा किया कि संपत्ति से जुड़े विवरणों में भी विरोधाभास पाया गया, जिसे भाजपा ने अपनी आपत्ति का हिस्सा बनाया था।

गांधीवादी नारी से डर गई भाजपा: सिंघार

कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा कि एक गांधीवादी नारी से डर गई भाजपा! कांग्रेस की जीत और एक ईमानदार महिला प्रत्याशी की बढ़ती स्वीकार्यता से घबराई भाजपा का असली चेहरा आज मध्यप्रदेश विधानसभा में बेनकाब हो गया। जब कांग्रेस की जीत स्पष्ट दिखाई दे रही है, तब भाजपा हर प्रकार के साम, दाम, दंड, भेद का सहारा लेकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। भाजपा के गुंडों ने आज लोकतंत्र के मंदिर को राजनीतिक अखाड़ा बनाने की कोशिश की। नारा “नारी वंदन” का, लेकिन चरित्र “नारी अपमान” का, यही भाजपा की असली पहचान है।

यह भी पढ़ें-  संपत हिल्स में महापौर का जल बचाने का संदेश, हर घर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील

कमलनाथ ने क्या कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट हड़पने के लिए भाजपा राजनीति की सभी मर्यादाएं तोड़ने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस विधायकों को लेकर जा रही फ्लाइट को लंबे समय तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। दूसरे, कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके बाद विधानसभा परिसर में भाजपा नेताओं द्वारा हंगामा भी किया गया। लेकिन भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस उसके इन हथकंडों से डरने वाली नहीं है।

Mp rajya sabha election congress candidate meenakshi natarajan nomination rejected

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 06:50 PM

Topics:  

  • Congress
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.