Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP News: मध्यप्रदेश में सियासत गरम, जनता को ‘भिखारी’ कहकर फंसे मंत्री प्रहलाद पटेल, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

MP के मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई। भाजपा पर अहंकारी होने का आरोप लगाया, जीतू पटवारी बोले यह गरीबों की उम्मीदों और आंसुओं का अपमान है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 05, 2025 | 03:03 PM

मध्यप्रदेश के पंचायती राज मंत्री प्रह्लाद पटेल सोर्स - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: पूर्व केन्द्रीय व वर्तमान में मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल अपने विवादित बयान के चलते विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंत्री पटेल ने जनता की मांगों को ‘भीख’ बताया, जिसके बाद कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता चंदर सिंह सोंधिया ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की और इसे भाजपा का अहंकार करार दिया। अब इस बयान पर सियासत गरमा गई है और विरोध प्रदर्शनों के साथ पटेल के खिलाफ पोस्टर तक लगाए जा रहे हैं।

सरकारी कार्यक्रम में जनता को बताया ‘भिखारी’

राजगढ़ के सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि “लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है”। उन्होंने मंच से कहा कि नेता आते हैं और उन्हें टोकरी भरकर मांग पत्र पकड़ाए जाते हैं। उन्होंने जनता से आत्मनिर्भर बनने की बात कही और मुफ्त की चीजों के प्रति आकर्षण को समाज के पतन का कारण बताया।

कांग्रेस ने किया तीखा वार, भाजपा पर अहंकार का आरोप

मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई। प्रदेश महासचिव चंदर सिंह सोंधिया ने इसे भाजपा का अहंकार करार देते हुए कहा कि जनता को चुनावों के समय भगवान बताया जाता है, और अब उन्हें ‘भिखारी’ कहा जा रहा है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भी तीखा वार करते हुए कहा कि यह गरीबों की उम्मीदों और आंसुओं का अपमान है। उन्होंने तंज कसा कि कुछ समय बाद यही भाजपा नेता वोटों की ‘भीख’ मांगने जनता के दरवाजे पर खड़े होंगे।

पटेल के खिलाफ प्रदर्शन, पोस्टर वार शुरू

मंत्री पटेल के बयान के विरोध में इंदौर सहित कई शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इंदौर में “प्रहलाद पटेल माफी मांगो” और “भाजपा का दोहरा चरित्र” जैसे पोस्टर लगाए गए हैं। विपक्ष ने सवाल उठाया कि जब जनता सरकार से अपने अधिकार मांगती है, तो उसे ‘भिखारी’ क्यों कहा जाता है? वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी मंत्री पटेल से जवाब मांगा कि वे स्पष्ट करें कि किसे ‘भिखारी’ कह रहे हैं।

देश की अन्य रोचक खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें।

क्या मंत्री प्रहलाद पटेल माफी मांगेंगे

मामले के तूल पकड़ने के बावजूद, प्रहलाद पटेल ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह बात अपने समाज के बीच कही थी, न कि सरकारी कार्यक्रम में। हालांकि, कांग्रेस ने इसे झूठ करार दिया है और मंत्री से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रहलाद पटेल अपने बयान पर कायम रहते हैं या बढ़ते विरोध को देखते हुए कदम पीछे खींचते हैं।

Mp news politics heated in madhya pradesh minister prahlad patel trapped after calling public beggars congress opened front jitu patwari bjp congress bhopal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2025 | 03:03 PM

Topics:  

  • BJP Leader
  • Congress
  • Madhya Pradesh News
  • MP News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मुस्लिम लीग की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी’, मंत्री नितेश राणे ने साधा निशाना, बोले- ऐसे लोग कभी…

2

‘ब्रिटिश सरकार के नौकर थे सावरकर…’, कांग्रेस नेता की पोस्ट से भड़की BJP, गिरिराज सिंह ने बोला हमला

3

‘राहुल गांधी सीरियल लायर हैं’, कांग्रेस नेता के कोलंबिया में दिए बयान पर आगबबूला हुए CM फडणवीस

4

‘मोदी आधुनिक रावण, उनकी लंका जल्दी जलेगी’, कांग्रेस नेता के बयान पर भड़की BJP, राहुल नफरत के भाईजान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.