मध्य प्रदेश में करारी हार के बाद कांग्रेस हुई एक्टिव, पार्टी हाईकमान ने कमलनाथ से मांगा इस्तीफा!
- Written By: मृणाल पाठक
कमलनाथ (Designed Photo)
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) में कांग्रेस (Congress) को करारी हार झेलनी पड़ी है। जिसके बाद एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम साढ़े सात बजे दिल्ली में खरगे के आवास पर बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल (K.C. Venugopal) भी शामिल थे। इस दौरान पार्टी हाईकमान ने कमलनाथ को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हाईकमान ने कमलनाथ से इस्तीफे की मांग की है, साथ ही नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने का निर्देश दिया। सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कभी भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ सकते हैं। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस काफी एक्टिव नज़र आ रही है। हार की समीक्षा करते हुए पार्टी लगातार बड़े कदम उठा सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को कुल 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। जिसका नतीजा रविवार को आया। जहां भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीता और एक बार फिर मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाने को तैयार है। हालांकि, कांग्रेस की हार के बाद रविवार को मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा था कि हम मध्य प्रदेश के मतदाताओं के जनादेश को स्वीकार करते हैं। हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। साथ ही कमलनाथ ने भाजपा को बड़ी जीत के लिए बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 163 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल की। जबकि कांग्रेस 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई थी, उस समय भाजपा को 109 सीटों का फायदा हुआ था। उस समय कमलनाथ ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि, पार्टी के भीतर बगावत की वजह से 15 महीने में ही कांग्रेस सरकार गिर गई थी।
