-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Movement Like Ram Mandir Movement Earlier There Was A Desire To Get Ram Janmabhoomi Now There Is A Desire To See Ram Lala In The Grand Temple
अयोध्या राममंदिर आंदोलन जैसी हलचल, पहले थी रामजन्मभूमि को पाने की जिद, अब भव्य मंदिर में विराजमान रामलला को देखने की लालसा
- Written By: अनिल सिंह

पहले अयोध्या आंदोलन की यादों को ताजा कर लेते हैं
1989 में श्रीराम मंदिर के प्रतीकात्मक शिलान्यास के बाद मंदिर निर्माण की ललक बढ़ी। साल बीतते-बीतते विश्व हिन्दू परिषद ने देवोत्थानी एकादशी के दिन कारसेवा करने की घोषणा कर दी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने न सिर्फ अयोध्या बल्कि प्रदेश की सीमाओं की भी किलेबंदी कर घोषणा कर दी। बावजूद इसके कारसेवकों की टोलियों ने गांवों की पगडंडियों, खेतों और मेड़ों से हुए अयोध्या की ओर आना जारी रखा।
चौतरफा कारसेवकों का हुजूम ऐसा एकत्रित हुआ कि आधी अयोध्या यानि अयोध्या के मुख्य मार्ग के पूर्वी क्षेत्र में, जहां आज कारसेवकपुरम है, वहां तक शासन- प्रशासन का नियंत्रण 2 दिन पहले ही समाप्त हो गया। गांव-गांव कारसेवकों की आवभगत भोजन- भजन की व्यवस्था चलने लगी। ऐसा नहीं है कि सरकार ने अपनी तरफ से कोशिश नहीं की, लेकिन स्थिति यह थी कि जेलों में भी जगह नहीं रही और अस्थाई जेल भी कारसेवकों को संभाले संभाल नहीं पा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
पूरे प्रदेश में गिरफ्तारी पहले से चल रही थी, फिर भी जन ज्वार के समक्ष सारे सुरक्षा प्रबंध ध्वस्त हो गए थे। छह दिसंबर 1992 के आंदोलन में एक धक्का और दो बाबरी ढांचा तोड़ दो का नारा बुलंद था। प्रदेश में सरकार भी कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थी। छह दिसंबर के एक दिन पहले तक भी उम्मीद नहीं थी कि लाखों की तादाद में लोग पहुंच जाएंगे। जब जन सैलाब उमड़ा तब सारी व्यवस्था चरमरा गई। विवादित ढांचा ढहा दिया गया।
कोविड के बीच रखी गई थी आधारशिला
अब न तो आंदोलन जैसा कुछ है और ना ही कोई संघर्ष शेष रह गया है। 5 अगस्त 2020 को जब श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। कोविड की चुनौती थी। सीमित संख्या में यह कार्यक्रम हुए। प्रमुख धर्माचार्यों में से भी गिनती के लोग शामिल हो पाए थे। वह कसक तो लोगों में है। राम मंदिर में भगवान के रामलला के श्रीविग्रह की स्थापना का कौन साक्षी नहीं होना चाहेगा।
टेंट सिटी बसाई जाएगी, ताकि भक्तों को न हो परेशानी
ऐसे में विश्व हिन्दू परिषद, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास और चुनावी साल में भाजपा की भी पुरजोर कोशिश है कि इस अवसर को अविस्मरणीय बना दिया जाए। तैयारी प्रारंभ हो गई है। टेंट सिटी बसाने के लिए स्थान निश्चित हो चुका है। संभावित तिथि पर होटलों, धर्मशालाओं और अतिथि गृहों में बुकिंग चालू है। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले संभावित भीड़ के अनुमान को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को समेटा जा रहा है। उनको समय से पहले पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
प्रचार प्रमुख बोले-डेढ़ महीने में 1 करोड़ रामभक्त आएंगे
विहिप के प्रचार प्रमुख सुरेंद्र जैन ने कहा,”रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह मकर संक्रांति अर्थात 15 जनवरी से फरवरी 2024 तक अयोध्या में एक करोड़ राम भक्तों के आवागमन के आसार हैं। मार्च तक यह संख्या और बढ़ेगी। हमारी कोशिश है कि भक्तों की इस भीड़ का फैलाव हो। अर्थात एक ही दिन ज्यादा भीड़ न आकर रोज एक समान भीड़ अयोध्या पहुंचती रहे।”
चंपत राय ने कहा-भक्तों को सुविधाएं देंगे
दूसरी ओर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार,”प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पर्व पर लगभग दो लाख भक्तों के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। हमारी कोशिश है कि जो भी रामभक्त अयोध्या आएं उन्हें भोजन और आवास आदि मूलभूत सुविधाएं हम दे सके। इसके लिए अयोध्या के कई आश्रम में भक्तों के लिए व्यवस्था की जा रही है। हर रामभक्त प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देख सके। इसके लिए समारोह का सीधा प्रसारण होगा। उसके लिए हर मंदिर के प्रबंधक से अपनी टीवी आदि मैदान में लगाने की अपील की जा रही है। अयोध्या में 39 पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं। “
प्राण प्रतिष्ठा के पहले परकोटा का मुख्य प्रवेश द्वार होगा तैयार
इस बीच राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पहले सुविधा और सुरक्षा युक्त मंदिर परिसर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के पहले राम मंदिर के भूतल में लगे 70 खम्भों में देवताओं की मूर्ति उकेर उन्हें तैयार कर लिया जाएगा। मंदिर के तीन ओर परकोटा निर्माण का कार्य भी तेज हो चला है।
प्राण प्रतिष्ठा के पहले परकोटा का मुख्य प्रवेश द्वार हो तैयार कर लिया जाएगा। तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र को तैयार करने का कार्य भी अंतिम चरण की ओर है। यात्री सुविधा केंद्र तक पहुंचने के पहले सुरक्षा एक्यूमेंट स्कैनिंग मशीन की खरीदने का काम लगभग पूरा हो गया है।
मंदिर के मुख्य गेट तैयार
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के अनुसार राम मंदिर परिसर में लाइट व्यवस्था के लिए 33 केवीए का स्टेशन बनाया जा रहा है। राम मंदिर के अंदर ट्रस्ट के द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इस बीच राम मंदिर के गर्भगृह सहित मंदिर में फर्श बनाया जा रहा है। मंदिर के मुख्य गेट को लगाए जाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। मंदिर के अन्य प्रमुख गेट को भी तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
Movement like ram mandir movement earlier there was a desire to get ram janmabhoomi now there is a desire to see ram lala in the grand temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














