दिल का दौरा पड़ने से पर्वतारोही राजेंद्र बिचकर की मौत, 58 की उम्र में नासिक में दुखद निधन

Rajendra bichkar
Rajendra bichkar
Published on
Updated on

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। पर्वतारोही (Mountaineer) राजेंद्र बिचकर (Rajendra Bichkar) की मौत की खबर के बाद उनके परिवार के लोग और पर्वतारोहण से जुड़े लोगों को गहरा सदमा लगा है। पर्वतारोही राजेंद्र बिचकर की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है।

पुणे और मुंबई से 60 पर्वतारोही (Mountaineer) नासिक (Nashik) इलाके में पांच दिनों में आठ किलों पर चढ़ाई का मिशन पूरा करने के लिए नासिक गए थे। शनिवार को राजेंद्र बिचकर (Rajendra Bichkar) और अजीत गुरव कोडोली से नासिक गए थे। शनिवार सुबह पांच बजे नासिक के पेनगिरीगढ़ पर चढ़ाई कर अभियान की शुरुआत की गई।

सुबह नौ बजे तक अभियान पूरा हो गया। उसके बाद 11 बजे सभी पर्वतगढ़ की चढ़ाई पर निकल पड़े। इसी समय किले की तलहटी में बिचकर को चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

अजीत गुरव बिचकर का शव रविवार सुबह नासिक से कोडोली लाए। सुबह आठ बजे गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बिचकर ने कोडोली शिवदुर्ग ट्रैकिंग ग्रुप की स्थापना की और कोडोली के कई युवाओं को अपने साथ लिया और कई अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

उन्होंने लगभग 320 किलों, दुर्गों, पर्वतों पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त की थी। वर्तमान में वह पेंटिंग ठेकेदार के रूप में व्यवसाय कर रहे थे। उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी, बेटा और बेटी हैं। उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मौत से परिवार सदमे में है।


Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com