Kal Ka Mausam: मॉनसून ने महाराष्ट्र के साथ गुजरात को भी लपेटा, IMD ने इन राज्यों के लिए बजाया अलार्म
IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में सक्रिय मानसून के कारण अगले दो-तीन दिनों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं कल का मौसम...
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
IMD Weather Alert: देशभर में मानसून का मौसम जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु और उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश न होने से उमस बढ़ गई है। इन सभी राज्यों में पिछले दो-तीन दिनों से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में सक्रिय मानसून के कारण अगले दो-तीन दिनों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में कई राज्यों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। तो जानिए कल यानी बुधवार 20 अगस्त को आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा…
दिल्ली और एनसीआर का मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का बदलाव आया है। कल राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की बारिश की संभावना है। मौसम की यही स्थिति 21 और 22 अगस्त को भी बनी रहेगी। यानी अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।
सम्बंधित ख़बरें
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
बारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
सहारनपुर में कुदरत का तांडव, कब्र से बाहर निकल गए मुर्दे, देखें खौफनाक VIDEO
उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का दौर लगभग खत्म हो चुका है। इन दोनों ही राज्यों में बुधवार को बादल छाए रहेंगे। लेकिन जोरदार बारिश की उम्मीद लगभग न के बराबर है। जिसके चलते उमस बरकरार रहेगी। हालांकि बिहार में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
गुजरात-महाराष्ट्र में आएगी तबाही
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी महाराष्ट्र में तबाही वाली बारिश जारी रहेगी। उसके साथ ही गोवा और गुजरात में भी अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके चलते IMD ने इन तीनों ही राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तेलंगाना में भी बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
यह भी पढ़ें: मुंबई डूबने की कगार पर? झीलों का जलस्तर खतरनाक, मूसलाधार बारिश से बढ़ा डर, देखें VIDEO
येलो अलर्ट वाले राज्य: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के अलावा नॉर्थ-ईस्ट के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
