Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की वजह से अलर्ट जारी किया गया है।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jun 23, 2026 | 07:22 AM

भारी बारिश (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Monsoon Update Heavy Rain Alert: उत्तर भारत के कई राज्यों में लोग इन दिनों भीषण गर्मी से परेशान हैं और मानसून का इंतजार कर रहे हैं। IMD के अनुसार 23 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की वजह से अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मध्य और उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में फिलहाल गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है। इन इलाकों के लोगों को मानसून की बारिश के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

इस हफ्ते भारी बारिश की आशंका

आपको बता दें, कि मानसून ने 22 जून को भारत के कुछ हिस्सों में प्रगति की है। अगले 48 घंटों में के अंदर तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार के बचे क्षेत्रों में मानसून अपना असर दिखा सकता है। इसके बाद वहां भारी बारिश होने की संभावना बतायी जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि तेलंगाना में इस हफ्ते भारी बारिश की आशंका है। वहीं दुसरी तरफ बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। इन सभी राज्यों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जतायी जा रही है।

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यानी 23 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ स्थानों पर बिजली गरज-चमक सकती है, इसके साथ कुछ हिस्सों भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज दिन का अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के करीब रहेगा। इसकी वजह से लू के थपेड़ों में कुछ कमी आएगी, हालांकि पूरी राहत अभी नहीं मिलेगी। मौसम में नमी होने की वजह से लोगों को गर्मी और उमस महसूस होगी।

सम्बंधित ख़बरें

Aaj ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार

19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में मचेगी तबाही, 70 की रफ्तार से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इन हिस्सों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि कुछ पूर्वी जिलों में उमस बनी रह सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: ‘दो निशान, दो प्रधान’ के खिलाफ उठी आवाज, जिसने बदल दी देश की राजनीति

बिहार मे भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी

बिहार के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक मौसम काफी खराब रह सकता है। कुछ जिलों मे भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। पटना में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Monsoon update heavy rain alert delhi up bihar weather news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 07:07 AM

Topics:  

  • Delhi NCR Weather
  • imd alert rainfall
  • IMD Prediction
  • India Weather Forecast

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.