यूपी-यूके समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, अगस्त में कैसा रहेगा मौसम?
August Monsoon Update: देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है। दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ यूपी, एमपी, हरियाणा और उत्तराखंड में तेज बारिश देखने को मिली है। जानिए अगस्त के मौसम का हाल।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस साल के मानसून सीजन के दूसरे हिस्से को लेकर राहत भरी खबर दी है। विभाग ने संभावना जताई है कि अगस्त और सितंबर 2025 के दौरान देश में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। यह वर्षा खेती, जलस्तर सुधार और अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक मानी जा रही है। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत और कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में कम वर्षा की संभावना से इन इलाकों में चिंता बनी रह सकती है।
IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पूरे मानसून सीजन (जून-सितंबर) के दूसरे भाग में देशभर में औसत से 106% वर्षा हो सकती है, जो कि दीर्घकालिक औसत (LPA) के मुकाबले ज्यादा है। LPA का मान 422.8 मिमी माना जाता है, जो 1971 से 2020 तक के 50 वर्षों का औसत है।
किस क्षेत्र में कैसी रहेगी बारिश?
सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के अधिकतर क्षेत्र और कम बारिश की संभावना पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत के कुछ हिस्से, मध्य भारत के अलग-थलग क्षेत्र और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में है। महापात्रा ने बताया कि मानसून के पहले हिस्से यानी जून और जुलाई में देश में सामान्य से 6% अधिक बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में इससे बाढ़ जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियों पर गिरे विशाल पेड़
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
जून-जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश
देश में 1 जून से 31 जुलाई तक 474.3 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य (445.8 मिमी) से 6% अधिक है। इस दौरान 624 बार अति भारी बारिश और 76 बार अत्यंत भारी बारिश हुई है। यह आंकड़ा पिछले 5 साल में सबसे कम है। पूर्वोत्तर भारत में यह लगातार पांचवां साल है जब बारिश सामान्य से कम रही है। IMD के अनुसार पिछले 30 वर्षों में पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की मात्रा घटने का ट्रेंड सामने आया है। यह क्षेत्र पहले बारिश के लिहाज से सबसे समृद्ध माना जाता था, लेकिन अब वहां सूखे जैसे हालात भी देखने को मिलते हैं।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मिली राहत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार सुबह भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।
साप्ताहिक मौसम परिचर्चा (31.07.2025)
YouTube : https://t.co/vcuefbr1nK
Facebook : https://t.co/vuPFSXt8kg#imd #india #weatherupdate #weatherforecast #Rainfall #mausam #Monsoon @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/ermORqCbWK — India Meteorological Department (@Indiametdept) July 31, 2025
उत्तर प्रदेश में कहां-कहां बरसेगा पानी?
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 अगस्त तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है तो वहीं पूर्वी यूपी कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि भारी बारिश की संभावना कम जताई गई है।
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में बारिश ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आज के लिए मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है।
यह भी पढ़ें: NIA के हाथ लगी बड़ी सफलता, जिरीबाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी असम से गिरफ्तार
IMD की ताजा भविष्यवाणी देश के लिए सकारात्मक संकेत है, खासकर किसानों और जल प्रबंधन के नजरिए से। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत के लिए चुनौती बनी हुई है। बारिश का असमान वितरण यह बताता है कि जलवायु परिवर्तन का असर भारत के मानसून पैटर्न पर लगातार बढ़ रहा है।
