मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा, इमरान मसूद बोले- नफरत और विभाजन की बात करते हैं मोहन भागवत
Imran Masood: मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस और विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा वह नफरत और विभाजन की बात करते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
इमरान मसूद (Image- Social Media)
Mohan Bhagwat News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के हालिया बयान ने एक बार फिर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। मोहन भागवत ने कहा कि इस्लाम भारत में पहले दिन से है और रहेगा, और यह सोचना कि इस्लाम नहीं रहेगा, हिंदू सोच नहीं है। उनके इस बयान पर कांग्रेस और विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “मोहन भागवत की बातों में हमेशा अस्पष्टता रहती है। वह नफरत और विभाजन की बात करते हैं। उनके लोग ही उनकी बातों का पालन नहीं करते। संभल की हालिया जनसंख्या रिपोर्ट पूरी तरह झूठी है, जो समाज में तनाव बढ़ाने का काम कर रही है। हमारा देश सभी को समान मानता है और अब हिंदू-मुस्लिम की बात को बंद करना होगा।”
मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा
मोहन भागवत ने कहा है कि राम मंदिर आंदोलन में संघ शामिल हुआ था लेकिन आगे किसी आंदोलन में संघ शामिल नहीं होगा। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि आरएसएस समर्थक वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं और धर्मांतरण के नाम पर मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। जो सरासर गलत है। मोहन भागवत के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान पर उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच उनकी हो सकती है। जो संविधान कहता है, उस बात में हम लोगों का भरोसा है और हम उसी के साथ आगे बढ़ेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
नागपुर कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर अंदरूनी कलह तेज, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
यह भी पढ़ें- ‘खुद मोदी ने सोनिया गांधी के लिए ‘जर्सी गाय’…’, तारिक अनवर ने BJP को दिखाया आईना
पीएम मोदी को बेचारा बनाना बंद करें
गृह मंत्री अमित शाह की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर की गई टिप्पणी पर इमरान मसूद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “आपकी सरकार के लोग सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे, तब आपने क्या किया? पीएम मोदी को दस साल बाद भी बेचारा बनाना बंद करें। दस साल हो गए सरकार चलाते हुए अब तो इस बेचारगी से बाहर आ जाइए।”
नेशनल हेराल्ड मामले में अरविंद केजरीवाल के बयान पर मसूद ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।(एजेंसी इनपुट के साथ)
