मोहाली धमाका कायराना कृत्य, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी: सीएम अरविंद केजरीवाल
- Written By: सुभाष यादव
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने मोहाली (Mohali Blast) में बीती रात हुए धमाके को मंगलवार को ‘‘कायराना कृत्य” करार दिया और कहा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को ‘‘कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।”
गौरतलब है कि पंजाब के मोहाली में सेक्टर 77 स्थित पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार की रात करीब पौने आठ बजे रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे इमारत की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। हालांकि, इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ था। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मोहाली धमाका उन लोगों की कायराना हरकत है, जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल का ट्वीट-
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Punjab 95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
केजरीवाल का ‘शीश महल’ बनेगा कल्चरल सेंटर, VVIP मेहमानों के लिए होगी विशेष व्यवस्था; जानें क्या है पूरा प्लान
कौन है नितिन नवीन? CM रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल से कराया परिचय, बोली- अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका
मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। पंजाब के सब लोगों के साथ मिलके हर हालत में शांति क़ायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाई जाएगी। https://t.co/h6x3I5iSe4 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 10, 2022
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी।” दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ पंजाब में सभी लोगों के साथ मिलकर हर हालत में शांति कायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।” इससे पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि पुलिस धमाके की जांच की जा रही है और राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
