Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: झंडा संहिता में किया बदलाव, अब दिन-रात फहराया जा सकेगा तिरंगा

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jul 24, 2022 | 08:53 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: मोदी सरकार (Central Government) ने देश की झंडा संहिता (Flag Code of India) में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत लोग अब तिरंगा (Tricolor) दिन और रात दोनों समय फहरा सकेंगे। साथ ही अब पॉलिएस्टर और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज (National flag) का इस्तेमाल किया जा सकता है। ‘आजादी का अमृत महोत्वस’ के तहत सरकार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है और इसी वजह से यह अहम कदम उठाया है। 

सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों को लिखे एक पत्र में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने बताया कि, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन, फहराना और उपयोग भारतीय झंडा संहिता, 2002 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत आता है। 

पत्र के अनुसार, भारतीय झंडा संहिता, 2002 में 20 जुलाई, 2022 के एक आदेश के द्वारा संशोधन किया गया है। वहीं, भारतीय झंडा संहिता, 2002 के भाग-दो के पैरा 2.2 के खंड (11) को अब इस तरह पढ़ा जाएगा: ‘‘जहां झंडा खुले में प्रदर्शित किया जाता है या किसी नागरिक के घर पर प्रदर्शित किया जाता है, इसे दिन-रात फहराया जा सकता है।’’  

सम्बंधित ख़बरें

पुणे: स्वच्छता में नंबर वन सासवड़, राष्ट्रीय सम्मान मिला, लेकिन 7.5 करोड़ की पुरस्कार राशि अटकी

8th Pay Commission Update: अगर आपभी करते हैं सरकारी नौकरी तो 8वें वेतन आयोग से जुड़ी ये बातें जानना है जरूरी

PM Rahat Scheme: पीएम मोदी का बड़ा फैसला, सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज

छोटी कार सस्ती पड़ेगी या महंगी? सरकार ने बदले नियम, अब नहीं मिलेगी खास छूट

बता दें कि, इससे पहले, तिरंगे (Tricolour) को केवल सूर्योदय (Sunrise) से सूर्यास्त (Sunset) तक ही फहराने का आदेश था। ऐसे में झंडा संहिता (flag code) के एक अन्य प्रावधान में बदलाव करते हुए कहा गया, “राष्ट्रीय ध्वज हाथ से काटा और हाथ से बुना हुआ या मशीन से बना होगा। यह कपास/पॉलिएस्टर/ऊन/ रेशमी खादी से बना होगा।” इससे पहले, मशीन से बने और पॉलिएस्टर से बने राष्ट्रीय ध्वज के इस्तेमाल की अनुमति नहीं हुआ करती थी।

Modi government changes made in flag code now tricolor can be hoisted day and night

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2022 | 08:53 AM

Topics:  

  • Central Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.