मोदी सरकार ने बदला राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम, अब इन नए नामों से होगी पहचान
- Written By: शुभम पाठक
राष्ट्रपति भवन हॉल का बदला नाम
नई दिल्ली: मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान एक और बड़ा बदलाव हुआ है जहां अब राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल के नाम बदल दिए गए हैं। अशोक हॉल का नाम बदलकर अशोक मंडप कर दिया गया है। नए बदलाव के अनुसार बताएं तो अब राष्ट्रपति भवन का दरबार हॉल रिपब्लिक मंडप के नाम से जाना जाएगा।
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन के हॉल के नाम बदल दिए गए हैं। नतीजतन, अब राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल के नाम बदलकर क्रमशः रिपब्लिक मंडप और अशोक मंडप कर दिए गए हैं।
इस बात की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति भवन की ओर से बयान जारी किया गया। जिसमेें कहा “राष्ट्रपति भवन, भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय और निवास, राष्ट्र का प्रतीक और लोगों की अमूल्य विरासत है। इसे लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और लोकाचारों को प्रतिबिंबित करने वाला बनाने का लगातार प्रयास किया गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
300 से अधिक मरीजों और डॉक्टरों की जान खतरे में: जर्जर इमारत में चल रहा नागपुर मेडिकल का नेत्र रोग विभाग
‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
छतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया कि अशोक शब्द का मतलब है वो व्यक्ति जो सभी दुखों से मुक्त हो। साथ ही यह शब्द सम्राट अशोक को संदर्भित करता है, जो एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का प्रतीक है। धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ कला और संस्कृति से भी इस शब्द का गहरा महत्व है।
सरकार के इस फैसल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है राहुल गांधी ने कहा कि अशोक एक अच्छा नाम है। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “दरबार की कोई अवधारणा नहीं है, बल्कि ‘शहंशाह’ की अवधारणा है।”
