-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mob Lynching Of Muslims In Parliament Owaisi Strong Objection Of Ramesh Bidhuri Comments On Danish Ali
‘वो दिन दूर नहीं जब संसद में मुसलमान की ‘मॉब लिंचिंग’ होगी’, जानें ओवैसी ने ऐसा क्यों कहा?
- Written By: किर्तेश ढोबले

हैदराबाद: लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सदस्य दानिश अली पर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब संसद में एक मुस्लिम की भीड़ द्वारा पीट पीट कर हत्या (मॉब लिंचिंग) की जाएगी।
भाजपा का एक सांसद एक मुस्लिम सांसद को गाली देता है
रविवार देर रात यहां एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने देश में गाय तस्करी और अन्य मुद्दों को लेकर भीड़ द्वारा हत्या की कथित घटनाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “हम देखते हैं कि संसद में भाजपा का एक सांसद एक मुस्लिम सांसद को गाली देता है। लोग कह रहे हैं कि उन्हें संसद में ये बात नहीं कहनी चाहिए थी। कहते हैं उनकी जुबान खराब थी। वह एक जन प्रतिनिधि हैं, आपने उन्हें वोट दिया है।”
…जब संसद में एक मुस्लिम की ‘मॉब लिंचिंग होगी
हैदराबाद के सांसद ने हरियाणा के नूंह में कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना कथित रूप से घरों को तोड़ने और (हरिद्वार में) ‘धर्म संसद’ में मुसलमानों के खिलाफ कथित रूप से अपशब्द कहे जाने की घटनाओं का भी हवाला दिया। उन्होंने अपने बचपन में उनके पैतृक शहर में जुलूस के दौरान कथित तौर पर “आरएसएस के लोगों” द्वारा उनके घर को लेकर लगाए गए अपमानजनक नारों के बारे में भी बात की। एआईएमआईएम के प्रमुख ने कहा, “मेरे शब्दों को याद रखें। एक दिन आएगा जब संसद में एक मुस्लिम की ‘मॉब लिंचिंग’ (भीड़ द्वारा हत्या) होगी। वह दिन दूर नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
कहां गायब हुआ PM मोदी का नारा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा ‘सब का साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ कहां गायब हो गया? सांसद ने कहा, “क्या नरेन्द्र मोदी अपने सांसद के भाषण का अरबी में अनुवाद करा कर उसे मोहम्मद बिन जायद (यूएई) को भेजेंगे?” ओवैसी ने दावा किया कि हरियाणा में (गाय तस्करी के आरोप में) जुनैद और नसीर की हत्या जैसी घटनाओं पर प्रधानमंत्री चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने वोट पाने के लिए देश में नफरत का माहौल पैदा किया है। तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव पर ओवैसी ने मतदाताओं से एआईएमआईएम को कामयाब बनाने की गुजारिश की।
https://twitter.com/ambedkariteIND/status/1705124422527627313
हैदराबाद और तेलंगाना में कोई दंगा होते नहीं देखा
उन्होंने कहा कि उन्होंने (भारत राष्ट्र समिति की सरकार के दौरान) हैदराबाद और तेलंगाना में कोई दंगा होते नहीं देखा। ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड के बजाए हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, “ “मैं आपके नेता से कहता हूं कि इस बार हैदराबाद से चुनाव लड़ें, वायनाड से नहीं। मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप हैदराबाद आएं, वायनाड क्यों?”
…लेकिन बाबरी मस्जिद का पुन:निर्माण नहीं हुआ
उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान बाबरी मस्जिद के विध्वंस का हवाला देते हुए कहा कि हैदराबाद में सचिवालय में ध्वस्त की गई एक मस्जिद का पुनर्निर्माण कर लिया गया है, लेकिन बाबरी मस्जिद का पुन:निर्माण नहीं हुआ है। एआईएमआईएम द्वारा संसद में महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ मतदान करने पर, ओवैसी ने कहा कि उन्होंने मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं को आरक्षण देने का समर्थन किया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी से पूछा कि क्या मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए? (एजेंसी)
Mob lynching of muslims in parliament owaisi strong objection of ramesh bidhuri comments on danish ali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जनरल टिकट लेकर AC कोच में चढ़ा यात्री, TTE से बहस का वीडियो वायरल; बोला- ‘एक चवन्नी ज्यादा नहीं दूंगा’
Aug 02, 2026 | 09:43 PMभोजपुरी बवाल के पहले एपिसोड में पवन सिंह की पर्सनल लाइफ से लेकर निक नेम तक हुआ खुलासा, फैंस रह गए हैरान
Aug 02, 2026 | 09:37 PMकनाडा की सड़कों पर फ्री में मिल रहे टीवी, सोफा और डिशवॉशर! इंडियन कपल ने दिखाया अनोखा ट्रेंड
Aug 02, 2026 | 09:24 PMटपकती छतें, दरकी दीवारें… वर्धा में 153 जिप स्कूलों की इमारतें जर्जर, हजारों छात्रों की सुरक्षा खतरे में
Aug 02, 2026 | 09:21 PM₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PMAIIMS Kalyani Recruitment 2026: एमबीबीएस पास के लिए जूनियर रेजिडेंट के 84 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
Aug 02, 2026 | 09:16 PMगणेश नाईक की एकनाथ शिंदे को सीधी चेतावनी! नवी मुंबई में क्लस्टर योजना पर छिड़ी जंग, महायुति में ऑल इज नॉट वेल?
Aug 02, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM
102 डिग्री बुखार में भी नहीं टूटा हौसला, अरुंधति ने गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया मान, जानें कैसे तय किया सफर
Aug 02, 2026 | 07:53 PM














