Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘भाजपा आ गई इसलिए मराठी नहीं…मारवाड़ी बोलो’, महिला की शिकायत पर मनसे कार्यकर्ताओं ने दुकानदार को पीटा

महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद होता रहता है। जिसके चलते कई बार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चर्चा में आ चुकी है। इतना ही राज ठाकरे की अलोचना हुई है। इस बीच मुंबई में एक महिला को भाषा विवाद को लेकर पीटा गय़ा

  • By Saurabh Pal
Updated On: Dec 04, 2024 | 03:29 AM

मनसे- भाजपा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबईः महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद होता रहता है। जिसके चलते कई बार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चर्चा में आ चुकी है। इतना ही राज ठाकरे की अलोचना हुई है। इस बीच मुंबई में एक महिला को भाषा विवाद को लेकर पीटा गय़ा है। इसमें भी मनसे कार्यकर्ताओं का हाथ है।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई के गिरगांव में एक दुकानदार द्वारा महिला को कथित तौर पर मराठी भाषा के बजाय मारवाड़ी में बात करने के लिए कहे जाने के एक दिन बाद मंगलवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने उसे (दुकानदार को) थप्पड़ जड़े। यह जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

पुलिस ने बताया कि दुकानदार ने सत्ता में भाजपा के आ जाने का हवाला देते हुए महिला से मारवाड़ी में बात करने के लिए कहा था। उसने बताया कि महिला गिरगांव के खेतवाड़ी में सोमवार शाम को दुकान पर गई थी, लेकिन दुकानदार ने महिला से कहा कि वह उससे मराठी में नहीं मारवाड़ी भाषा में बात करे। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वार थप्पड़ जड़े जाने के बाद दुकानदार महिला से माफी मांग रहा है। वीडियो में महिला मराठी में यह कहते हुए नजर आ रहीं है कि दुकानदार ने उससे मारवाड़ी में बात करने के लिए कहा था, क्योंकि महाराष्ट्र में भाजपा सत्ता में आ गई है।

महिला ने कहा कि बाद में उसने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक प्रमुख भाजपा नेता को इस घटना की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने उनसे समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा न देने के लिए कहा। महिला इसके बाद मालाबार हिल क्षेत्र में मनसे के स्थानीय पदाधिकारियों के पास पहुंची और उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद दुकानदार को पार्टी कार्यालय बुलाया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने उसे थप्पड़ जड़े और महिला से माफी मांगने के लिए कहा। दुकानदार ने महिला से माफी मांगी। पुलिस ने बताया कि महिला और मराठी भाषी समुदाय से माफी मांगने के बाद मामला सुलझ गया।(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mns workers beat up a shopkeeper in a language dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 04, 2024 | 03:29 AM

Topics:  

  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai Crime: सूखे नाले में मिली लाश का राज खुला, कचरा बीनने वाला निकला हत्यारा

2

BMC की पहल, केईएम अस्पताल में शुरू हुआ मुंबई का पहला सरकारी स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर

3

Mumbai Congress: उत्तर भारतीयों से सीधा संवाद, कांग्रेस ने भाजपा नीतियों पर साधा निशाना

4

Mumbai AQI Alert: गोवंडी-शिवाजीनगर में हवा ‘खराब’, एक्यूआई 226 तक पहुंचा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.