Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दक्षिण में ‘बारिश’ का अलर्ट, हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ ठंड की दस्तक, जानें दिल्ली-UP का हाल

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग की ताजा भविष्यावाणी के हिसाब से देश के मौसम में इस समय तेजी से बदल जा रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अचानक से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Oct 16, 2025 | 07:23 AM

मौसम कॉन्सेप्ट फोटो (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Alert: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहां एक ओर दक्षिण भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, खासकर हरियाणा में, अचानक ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अगले 7 दिनों तक तेज से बहुत तेज बारिश जारी रहने की आशंका है। इसके विपरीत, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।

तमिलनाडु में 16 से 20 अक्टूबर तक और केरल में 16 से 21 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। 16 और 17 अक्टूबर को इन दोनों राज्यों में बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान, इन क्षेत्रों में गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तटीय व दक्षिण कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में भी 16-17 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत में अचानक गिरा तापमान

जहां दक्षिण में बारिश का कहर है, वहीं हरियाणा में ठंड ने समय से पहले दस्तक दे दी है। पिछले 5 दिनों से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। आईएमडी के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अंबाला समेत पूरे हरियाणा में ठंड का अहसास बढ़ गया है। 15 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1.5 डिग्री कम है। रोहतक में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री कम है। दिन और रात के तापमान में दोगुने का अंतर होने से ठंड बढ़ रही है।

सम्बंधित ख़बरें

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 19 जनवरी से बदलेगा मौसम! बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, कोहरे का भी दिखेगा ‘कहर’

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, कई राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत के 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते फिर शुरू होगा सर्दी का सितम, कल से बदलेगा मौसम; कोहरे के बाद बारिश का ‘टॉर्चर’

ठंड बढ़ने के ये हैं कारण

कृषि मौसम विज्ञान विभाग (हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार) ने बताया कि अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश (करीब 30 एमएम) की वजह से तापमान औसत से कम बना हुआ है। आमतौर पर इस दौरान केवल 4 एमएम बारिश होती है, मगर इस बार 64.9 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर अक्टूबर के अंत तक मौसम खुश्क रहा और उत्तर-पश्चिमी हवाएं जारी रहीं, तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। यह मौसम सरसों की बुआई के लिए उपयुक्त बताया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार के चुनावी रण में BJP ने सेट की ‘सोशल इंजीनियरिंग’, सवर्ण-दलित संतुलन और 13 फीसदी महिला शक्ति

दिल्ली, यूपी, बिहार में राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 16 अक्टूबर को बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इन सभी राज्यों के जिले ग्रीन जोन में रखे गए हैं। हालांकि, बिहार के पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे कुछ जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

Mausam alert heavy rain south india haryana cold wave delhi up weather

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2025 | 07:23 AM

Topics:  

  • India Weather Forecast
  • India Weather Report
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.