गुजरात की एक दवा कंपनी के संयंत्र में भीषण विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; तीन घायल
- Written By: आसिफ सईद
Updated On:
Feb 05, 2022 | 05:37 PM
File Photo (Representational Image)
अंकलेश्वर (गुजरात): गुजरात (Gujarat) के भरुच जिले के अंकलेश्वर में एक दवा कंपनी (Medicine) के संयंत्र में हुए विस्फोट (Explosion) में दो श्रमिकों की मौत (Death) हो गई और तीन घायल (Injured) हो गए। पुलिस (Police) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अंकलेश्वर जीआईडीसी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम अंकलेश्वर औद्योगिक क्षेत्र के अभिलाषा फार्मा में एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट हुआ।
उन्होंने कहा कि विस्फोट में कम से कम पांच श्रमिक घायल हो गए, जिनमें से दो की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हरिओम उपाध्याय (53) और सुंदर सिंह (22) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में आगे जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Massive explosion at a pharmaceutical companys plant in gujarat two workers killed three injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 05, 2022 | 05:37 PM
