US अटैक में 3 भारतीयों की मौत पर आया अमेरिका का पहला बयान, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिखाई हेकड़ी
Indian Crew Ship Incident: भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमले को लेकर एस. जयशंकर के साथ विदेश मंत्री रूबियो की बातचीत हुई। रूबियो ने अमेरिकी नेवी द्वारा होर्मुज पर बनाए गए कानून का पालन करने की बात कही।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
मार्को रूबियो- एस. जयशंकर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Marco Rubio Statement On Indian Crew Ship Incident: भारतीय क्रू वाले जहाज पर हुए हमले को लेकर अमेरिका ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने US अटैक में 3 भारतीयों की मौत पर अपनी गलती मानने के बजाय हेकड़ी दिखाना जरूरी समझा। मार्को रूबियो ने स्पष्ट कर दिया कि होर्मुज ब्लॉकेड तोड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
गौरतलब है कि ओमान के तट के पास भारतीय क्रू वाले जहाज पर अमेरिका ने अटैक कर दिया था। इस हमलें में 3 भारतीयों की मौत हो गई थी। हमले के बाद भारत ने अमेरिकी राजदूत को बुलाकर इस पर जवाब मांगा। जिसके बाद आज पहली बार अमेरिका की तरफ से इस मामले को लेकर बयान जारी किया गया है। जिसमें अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो गलती मानने के बजाय धमकी देने पर उतारू हो गए।
अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन और ईरानी तेल की अवैध ढुलाई बर्दाश्त नहीं
3 निहत्थे भारतीय नागरिकों की हत्या पर रूबियो समंदर के नियम कानून सिखाने लगे। मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिकी नेवी ने होर्मुज पर क्या कानून बनाए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी स्टेटमेंट के मुताबिक सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने कल भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की और हाल की घटनाओं पर चर्चा की।
सम्बंधित ख़बरें
Black Sea में मंडराया खतरा: 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की बड़ी चेतावनी, Hormuz Strait पर ईरान का नियंत्रण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को खतरा
हर आंख के बदले लेंगे एक सिर, ASEAN मीटिंग में ईरान पर भड़के मार्को रुबियो, बोले- तेहरान नहीं माना तो…
ASEAN में एस. जयशंकर की दो टूक, समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य और आतंकवाद पर हो वार
यह भी पढ़ें- G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
इस दौरान मार्को रुबियो ने सभी कमर्शियल जहाजों को अमेरिकी सेना के आदेशों का तुरंत पालन करने की बात कही। उनके मुताबिक वे जलडमरूमध्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन और ईरानी तेल की अवैध ढुलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौंत
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह एमटी सेटेबेलो ओमान सागर से ईरानी तेल लेकर गुज़र रहा था। तभी एक अमेरिकी विमान ने इसके इंजन पर हमला कर दिया। जिसके बाद जहाज़ में आग लग गई और आसमान में धुएं का बड़ा गुब्बार उठने लगा। इस जहाज़ पर हुए हमले में तीन नाविक मारें गए। सीएनएन ने आगे लिखा है कि यह भारत की जंग नहीं है लेकिन भारतीय नागरिक मारे गए।
ईरान ने व्यक्त की संवेदना
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि भारतीय कमर्शियल जहाजों पर अमेरिका के बर्बर हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। अमेरिका के इस हमले ने साफ कर दिया है कि उनकी नीति हथियारबंद लूट और सरकारी समुद्री डकैती हैं। उन्होंने मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।
