Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Manmohan Singh Death News Updates: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, बेटी ने दी मुखाग्नि

Manmohan Singh Death News : Live Updates पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा। हर पल के अपडेट के लिए खबर बने रहिए और रिफ्रेश करते रहिए...

  • By Saurabh Pal
Updated On: Dec 28, 2024 | 03:54 PM

Manmohan Singh Death News Live Updates

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज यानि शुक्रवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे दिल्ली स्थित AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए रवाना हुई जहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन, पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार और उसको लेकर मची सियासी हलचल से जुड़ी सारी अपडेट्स आपको यहां मिलने वाली है। इसके लिए आपको पेज स्क्रॉल करते रहना है….

The liveblog has ended.
  • 28 Dec 2024 01:24 PM (IST)

    28 Dec 2024 01:24 PM (IST)

    पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, बेटी ने दी मुखाग्नि

    नई दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगम बोध घाट मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। बताया जा रहा कि मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तमाम सियासी हस्तियां मौजूद रहीं।

    #WATCH | Last rites of former Prime Minister #DrManmohanSingh performed with full state honours at Nigam Bodh Ghat in Delhi.

    (Source: DD News) pic.twitter.com/P69QVWMSyd

    — ANI (@ANI) December 28, 2024

  • 28 Dec 2024 01:17 PM (IST)

    28 Dec 2024 01:17 PM (IST)

    निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति, पीएम, राहुल ने डॉ. सिंह का किया अंतिम दर्शन, तीनों सेनाओं ने दी सलामी

    Manmohan Singh Death News Live Updates : नई दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगम बोध घाट पूर्व पीएम मनमोहन का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इससे पूर्व राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तमाम सियासी हस्तियों ने डॉ. सिंह को अंतिम विदाई थी। इस दौरान तीनों सेनाओं ने सलामी दी।

    निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को सलामी दी गई।

    📍 नई दिल्ली pic.twitter.com/Hyb5PW2obF

    — Congress (@INCIndia) December 28, 2024

  • 28 Dec 2024 12:26 PM (IST)

    28 Dec 2024 12:26 PM (IST)

    निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी

    Manmohan Singh Death News Live Updates :पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहनसिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता और अन्य लोग मौजूद हैं।

    #WATCH | Last rites of former Prime Minister #DrManmohanSingh to be performed at Nigam Bodh Ghat in Delhi

    President Droupadi Murmu, Vice President Jagdeep Dhankhar, Prime Minister Narendra Modi, Union Ministers, Congress leaders and others present at Nigam Bodh Ghat.… pic.twitter.com/vP91hmlDna

    — ANI (@ANI) December 28, 2024

  • 28 Dec 2024 12:21 PM (IST)

    28 Dec 2024 12:21 PM (IST)

    मनमोहन सिंह के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने पीएम मोदी व राष्ट्रपति निगम बोध घाट पहुंची

    Manmohan Singh Death News Live Updates :पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंच गया है। वहां लोग अंतिम दर्शन कर रहे हैं। अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित कई सत्ता व विपक्ष के नेता मौजूद हैं।

  • 28 Dec 2024 12:02 PM (IST)

    28 Dec 2024 12:02 PM (IST)

    मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे PM मोदी

    Manmohan Singh Death News Live Updates : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए पीएम मोदी निगम बोध घाट पहुंच गए हैं। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हैं।

  • 28 Dec 2024 11:58 AM (IST)

    28 Dec 2024 11:58 AM (IST)

    निगम बोध घाट पर रखा गया पूर्व पीएम का पार्थिव देह

    Manmohan Singh Death News Live Updates :  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट पर रखा गया।

    #WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh at Nigam Bodh Ghat for his last rites.

    Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi.

    (Source: Congress) pic.twitter.com/HJFv8GAPYP

    — ANI (@ANI) December 28, 2024

  • 28 Dec 2024 11:30 AM (IST)

    28 Dec 2024 11:30 AM (IST)

    मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निगम बोध घाट पर पहुंची

    Manmohan Singh Death News Live Updates :  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निगम बोध घाट पर पहुंच गई है। उनकी अंत्येष्टी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

    अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह जी 🇮🇳https://t.co/hDBG52dskJ

    — Indian Youth Congress (@IYC) December 28, 2024

  • 28 Dec 2024 10:45 AM (IST)

    28 Dec 2024 10:45 AM (IST)

    पार्थिव देह के साथ वाहन पर राहुल गांधी निगमबोध घाट रवाना

    Manmohan Singh Death News Live Updates: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस दफ्तर से अकबर रोड से इंडिया गेट, इंडिया गेट से तिलक मार्ग, तिलक मार्ग होते हुए जा रही है। डॉ. मनमोहन का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर होगा। अंतिम यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के साथ आर्मी सेरेमोनियल ट्रक पर मौजूद हैं।

    Bidding a final adieu to the former Prime Minister of India, Dr. Manmohan Singh.

    His final journey begins from AICC HQ to the cremation ground, marking the last leg of his illustrious life.

    His legacy will continue to inspire generations to come.

    📍New Delhi pic.twitter.com/vZpPJi3m1h

    — Congress (@INCIndia) December 28, 2024

  • 28 Dec 2024 10:32 AM (IST)

    28 Dec 2024 10:32 AM (IST)

    अंतिम सफर पर रवाना हुए मनमोहन सिंह

    AICC मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर रवाना हो गया है। डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

    #WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh being taken to Nigam Bodh Ghat for his last rites.

    Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi.

    (Source: Congress) pic.twitter.com/TXvK7UWFrh

    — ANI (@ANI) December 28, 2024

  • 28 Dec 2024 10:11 AM (IST)

    28 Dec 2024 10:11 AM (IST)

    निगम बोध घाट के लिए डॉ. सिंह का पार्थिव शरीर रवाना

    Manmohan Singh Death News Live Updates : डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए रवाना हो गई है। यहां उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

    #WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh brought to AICC headquarters.

    The mortal remains will be kept there for the party workers to pay their last respects. pic.twitter.com/iVE8MqI9KN

    — ANI (@ANI) December 28, 2024

  • 28 Dec 2024 10:01 AM (IST)

    28 Dec 2024 10:01 AM (IST)

    कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा डॉ. सिंह का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

    Manmohan Singh Death News Live Updates : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर 10 जनपथ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गया है। मौके पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तमाम कांग्रेस नेता मौजूद हैं। यहां से थोड़ी देर में उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

  • 28 Dec 2024 09:14 AM (IST)

    28 Dec 2024 09:14 AM (IST)

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर AICC के लिए रवाना, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

    Manmohan Singh Death News Live Updates :पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर AICC के लिए रवाना, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़।

    #WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh being taken to AICC headquarters.

    The mortal remains will be kept there for the party workers to pay their last respects. pic.twitter.com/TloxL0rAcW

    — ANI (@ANI) December 28, 2024

  • 28 Dec 2024 09:13 AM (IST)

    28 Dec 2024 09:13 AM (IST)

    सोनिया गांधी व खड़गे पहुंचे AICC मुख्यालय, थोड़ी देर पहुंचे डॉ. सिंह का पार्थिव शरीर

    Manmohan Singh Death News Live Updates :दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व प्रियंका गांधी पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा डीके शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया भी AICC मुख्यालय पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने वाला है। इससे पहले डॉ सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

    #WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, party MP Priyanka Gandhi Vadra arrive at the AICC headquarters

    Mortal remains of former PM Dr Manmohan Singh will be kept here at 8:30 am for the party workers to pay their last respects. After that last rites will… pic.twitter.com/7X084wDyTA

    — ANI (@ANI) December 28, 2024

  • 28 Dec 2024 08:47 AM (IST)

    28 Dec 2024 08:47 AM (IST)

    निगमबोध घाट सुरक्षाबलों का रिहर्सल

    Manmohan Singh Death News Live Updates : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले निगमबोध घाट पर अंतिम सलामी की सुरक्षाबलों ने प्रैक्टिस की।

    #WATCH | Delhi | Funeral march preparations underway at Nigambodh Ghat ahead of the last rites of former Prime Minister Dr Manmohan Singh

    Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi. pic.twitter.com/smaZvtQDbR

    — ANI (@ANI) December 28, 2024

  • 28 Dec 2024 08:44 AM (IST)

    28 Dec 2024 08:44 AM (IST)

    निगमबोध घाट सुरक्षाबलों ने अंतिम सलामी का रिहर्सल किया

    Manmohan Singh Death News Live Updates : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले निगमबोध घाट पर अंतिम सलामी की सुरक्षाबलों ने प्रैक्टिस की।

  • 28 Dec 2024 08:26 AM (IST)

    28 Dec 2024 08:26 AM (IST)

    डॉ. सिंह के परिवार और सिख समाज की भावनाओं का सम्मान करे सरकार : मायावती

    Manmohan Singh Death News Live Updates : डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार एवं स्मारक विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार डॉ. सिंह के परिवार और सिख समाज की भावनाओं का सम्मान करे।

  • 28 Dec 2024 08:18 AM (IST)

    28 Dec 2024 08:18 AM (IST)

    कांग्रेस मुख्यालय के डॉ. सिंह का पार्थिव शरीर रवाना

    Manmohan Singh Death News Live Updates : मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके निज निवास से कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हो गया है। 8.30 बजे से 9.30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद यहां से निगम बोध के लिए अंतिम यात्रा शुरू होगी।

    #WATCH | Delhi: Vehicle in which the mortal remains of former PM Dr Manmohan Singh will be kept, reaches outside the residence of #DrManmohanSingh

    Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi. pic.twitter.com/xlZvCyWVfu

    — ANI (@ANI) December 28, 2024

  • 28 Dec 2024 08:13 AM (IST)

    28 Dec 2024 08:13 AM (IST)

    मनमोहन स्मारक की जगह तय नहीं, कांग्रेस सरकार से नाराज

    Manmohan Singh Death News Live Updates : कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल उनका स्मारक बनाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार ने सहमति दी है। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया है। इससे पहले निगम बोध पर पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की थी। वेणुगोपाल ने कहा कि स्मारक बनाने के लिए सरकार पूर्व पीएम के लिए जगह तक तलाश नहीं पाई, ये उनका अपमान है।

    वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार को पत्र लिख अत्येष्टि की जगह ही स्मारक बनाने की मांग की थी। गृहमंत्रालय ने देर रात जवाब दिया कि डॉ. सिंह के सम्मान में स्मारक बनाया जाएगा। लेकिन अभी जगह तय करने में कुछ दिन लगेगा।

Manmohan singh death news live updates former pm demise tributes reactions latest in hindi 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2024 | 07:52 AM

Topics:  

  • Manmohan Singh
  • Manmohan Singh Death

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.