‘ऑपरेशन सिंदूर’ बहस पर कांग्रेस में घमासान, थरूर के बाद मनीष तिवारी के बदले तेवर
Manish Tewari News: कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने अपने ही नेतृत्व पर निशाना साधा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में ना बोले देने जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Operation Sindoor: संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा चल रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के अंदर तकरार देखने को मिल रही है। पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर और मनीष तिवारी को कांग्रेस ने संसद में इस मुद्दे पर बहस के दौरान बोलने का मौका नहीं दिया, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विदेश दौरों पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। अब मनीष तिवारी ने इसको लेकर तंज कसा है।
मनीष तिवारी ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने 1970 की हिट बॉलीवुड फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ के एक प्रतिष्ठित देशभक्ति गीत की कुछ लाइनों के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा-, “है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं। जय हिंद।”
है प्रीत जहां की रीत सदा मैं गीत वहां के गाता हूं भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं Hai preet jahaan ki reet sada Main geet wahaan ke gaata hoon Bharat ka rehne waala hoon Bharat ki baat sunata hoon – Jai Hind pic.twitter.com/tP5VjiH2aD — Manish Tewari (@ManishTewari) July 29, 2025
सम्बंधित ख़बरें
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
शशि थरूर को भी नहीं मिला मौका
बता दें कि शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं, मनीष तिवारी चंडीगढ़ से सांसद हैं। इन दोनों को ही कांग्रेस ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पार्टी का पक्ष रखने का मौका नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट में सवाल उठाया गया था कि ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कांग्रेस ने शशि थरूर और मनीष तिवारी को क्यों बाहर बैठाया?
राजनायिक प्रतिनिधिमंडल में थे शामिल
दरअसल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को वैश्विक स्तर पर बताने के लिए केंद्र सरकार ने प्रतिनिधिमंडल भेजे थे, जिसमें कांग्रेस के सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, अमर सिंह, आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद का भी शामिल थे। हालांकि, जब संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा चल रही है, तो इसमें से किसी भी नेता को कांग्रेस पार्टी के वक्ताओं की सूची में जगह नहीं मिली।
यह भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान भारत की पत्नी…’, हनुमान बेनीवाल के भाषण पर संसद में लगे ठहाके-VIDEO
मीडिया रिपोर्ट में एक कांग्रेस सांसद के हवाले से कहा यह भी गया कि पार्टी ने चर्चा के दौरान संसद में बोलने के लिए नए सांसदों को चुना। ऐसा इसलिए कि विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधिमंडलों ने ‘सरकार के पक्ष में बात की थी।’ वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से ही कांग्रेस लगातार सरकार पर सवाल उठाती रही है। ट्रंप के सीजफायर पर बयान से लेकर फाइटर जेट गिरने की खबरों पर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है।
